केंद्र सरकार द्वारा 500 व एक हजार रूपये का नाेट बंद किए जाने के बाद से कुछ लाेग अलग-अलग तरह के अफवाह फैला रहे हैं। इसकाे लेकर अब शासन सख्त नजर अा रहा है। शासन ने अब एेसी अफवाहें फैलाने वालाें के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही है। सभी जिला प्रशासन ने भी सख्त रवैया अपनाते हुए एेसे लाेगाें पर नजर रखना शुरू कर दिया है। पढ़िए अाखिर क्या है वह अफवाहें...
{"_id":"582615264f1c1b7304b389e0","slug":"don-t-spread-these-type-of-message","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"भूल से भी इन बाताें काे न फैलाएं, नहीं ताे दर्ज हाेगा मुकदमा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भूल से भी इन बाताें काे न फैलाएं, नहीं ताे दर्ज हाेगा मुकदमा
हिमांशु मिश्र, अमर उजाला कानपुर
Updated Mon, 14 Nov 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
भाजपा, नाेटबंदी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा केशव प्रसाद माैर्य
सबसे पहले लाेगाें ने दाे हजार रूपये के नाेट जारी हाेने से पहले ही एक लड़की की तस्वीर साेशल मीडिया पर शेयर करते हुए अफवाह फैलाई की ये लड़की भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद माैर्य की बेटी है अाैर इसके पास नाेट जारी हाेने से पहले ही दाे हजार रूपये की नाेटाें की गड्डी पहुंच गई। जबकि हकीकत है कि केशव प्रसाद माैर्य की काेई बेटी ही नहीं है। केशव ने इस मामले में अफवाह फैलाने वालाें के खिलाफ पुलिस से कार्रवाई करने की मांग की है।
नमक के लिए संग्राम
दूसरी अफवाह नमक अाैर चीनी काे लेकर फैलाई गई। लाेगाें का कहना था कि जिस तरह से केंद्र सरकार ने 500 व एक हजार के नाेट रात 12 बजे के बाद बंद कर दिया था, उसी तरह नमक अाैर चीनी पर भी प्रतिबंध लग गया है व 12 बजे के बाद नमक 200 रूपये किलाे बेची जाएगी। यह अफवाह अाग की तरह फैली। लाेग दुकानाें पर नमक लेने के लिए टूट पड़े। इसका दुकानदाराें ने फायदा उठाया अाैर जाे नमक 12 रूपये का था उसे साै से चार साै रूपये में बेचा गया। लाेग बाेरी भर-भरकर इसे खरीदने में जुटे थे। अब पुलिस अफवाह फैलाने वालाें की तलाश कर रही है। जिनके खिलाफ देशद्राेह का मुकदमा दर्ज किए जाने की बात कही गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
दाे हजार रूपये के नाेट
तीसरी अफवाह नाेट की छपाई काे लेकर फैली। दावा किया गया कि नाेट पर हिंदी में दाे की जगह दाेन साै रूपये लिखा है। जबकि यह बिल्कुल ही गलत है। नाेट पर हिंदी में सबसे बड़े हेडिंग में दाे साै रूपये लिखा है, जबकि दाेन साै रूपये मराठी में लिखा गया है। दरअसल, भारतीय नोट पर 1500 भाषाओं में लिखा होता है, लेकिन 2000 के नोट में एक जगह 'दोन हजार रुपए' छपा है। मराठी भाषा में दो हजार रुपए को दोन हजार रुपए ही कहते हैं। हालांकि, यहां उसी क्रम में कोंकणी भाषा में 'दोनि हजार' रुपए लिखा जाना था, जहां भी दोन हाजर रुपए लिखा है। यह टाइपिंग एरर है और कह सकते हैं कि भाषाई भी। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने इस पर कोई बयान नहीं दिया है। लेकिन, लोग डरे हुए हैं कि कहीं यहां भी कोई टाइपिंग एरर होगी तो भविष्य में ये नोट भी बदले जाएंगे। लेकिन इसकाे लेकर भी अफवाह फैलाना गलत माना जा रहा है।