यूपी के काछाैना में एक दि ल दहला देने वाला मामला सामने अाया है। यहां प्रेम प्रसंग के चलते लड़की के परिवार ने एक युवक की हत्या कर दी। लड़के की मां ने अाराेप लगाते हुए कहा कि गांव की ही एक लड़की से मेरे बेटे का प्रेम प्रसंग चल रहा था।
थाना क्षेत्र के गांव भानपुर निवासी शिवपूजन (23) पुत्र महादेव का शव रविवार सुबह गांव के बाहर एक खेत में पेड़ से फांसी पर लटकता मिला। राहगीराें ने पुलिस काे पेड़ से शव लटका हाेने की सूचना दी। अाननफानन में पहुची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई। मृतक की मां सावित्री देवी ने बताया कि शिवपूजन दो भाइयों में बड़ा था।
वह साता गांव में रिश्तेदार रामबालक के यहां ट्रैक्टर चलाता था। वहीं उसका गांव की ही एक लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था। लड़के की मां ने आरोप लगाते हुए कहा कि प्रेम प्रसंग का पता चलने पर लड़की के परिजनों ने शिवपूजन को पकड़ कर उसके साथ मारपीट की। शुक्रवार शाम आरोपी उसे गांव छोड़ गए।
इसके बाद से शिवपूजन काफी परेशान चल रहा था। मारपीट से आहत शिवपूजन रविवार सुबह घर से निकल गया और फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाल जितेंद्र मोहन सरोज ने बताया कि परिजनों की तरफ से तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।