{"_id":"5e957aac8ebc3e76a112c2a5","slug":"coronavirus-update-hospital-and-area-sealed-after-corona-positive-s-death","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कोरोना पॉजिटिव की मौत के बाद अस्पताल और इलाका किया गया सील, मरीज के संपर्क में आने वालों की तलाश तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना पॉजिटिव की मौत के बाद अस्पताल और इलाका किया गया सील, मरीज के संपर्क में आने वालों की तलाश तेज
Tue, 14 Apr 2020 04:00 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Tue, 14 Apr 2020 04:00 PM IST
विज्ञापन
कोरोना पॉजिटिव की मौत के बाद अस्पताल पहुंची टीम
- फोटो : amar ujala
कोरोना संक्रमण से कानपुर में पहली मौत के बाद हड़कंप मच गया है। जहां एक ओर पुलिस और प्रशासन कोरोना को हराने के लिए दिन रात एक किए हुए हैं वहीं पहले मरीज की मौत और फिर उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आने से दहशत का माहौल बन गया है। मरीज की मौत के बाद अस्पताल को खाली करवा दिया गया है। पूरे इलाके को सील कर दिया गया है। अस्पताल के आसपास भारी फोर्स तैनात कर दी गई है।
कोरोना वायरस
- फोटो : अमर उजाला
कानपुर के हैलट अस्पताल में न्यूरो साइंस सेंटर के कोविड-19 आईसीयू में सोमवार को जिस कोरोना संदिग्ध 55 वर्षीय रोगी की मौत हुई थी। अब वह कोरोना पॉजिटिव निकला है। हैलट के प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक प्रो.आरके मौर्या ने बताया कि मंगलवार सुबह एसजीपीजीआई ने मृतक के कोरोना सैम्पल की रिपोर्ट पॉजिटिव दी है। अधेड़ की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने के बाद हड़कंप मच गया।
कोरोना वायरस
- फोटो : अमर उजाला
कर्नलगंज का रहने वाला कोरोना संदिग्ध रोगी का चुन्नीगंज स्थित एक अस्पताल में इलाज चल रहा था। वहां सुधार न हुआ तो रेड जोन क्षेत्र का निवासी होने की वजह से डॉक्टरों को कोरोना का शक हुआ। इस पर शुक्रवार को हैलट रेफर कर दिया गया। उनका आईसीयू में इलाज चल रहा था। सोमवार को हालत बिगड़ी और मौत हो गई। उनका नमूना जांच के लिए भेजा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना वायरस
- फोटो : अमर उजाला
रोगी को तेज बुखार और सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। सीएमओ डॉ. अशोक शुक्ला ने बताया कि कर्नलगंज के 55 वर्षीय रोगी की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। बताते चलें कि कानपुर में अभी तक 12 कोरोना पॉजिटिव केस पाए गए हैं। जिसमें से एक की मौत हो गई व एक मरीज ठीक हो चुका है। स्वास्थ्य विभाग की टीम रोगी की हिस्ट्री लेने के लिए उसके घर पहुंची। बताया जा रहा है कि मृतक का जमातियों से संपर्क रहा है।
विज्ञापन
कोरोना वायरस
- फोटो : अमर उजाला
साथ ही दिल्ली के निजामुद्दीन मरकज में भी आना-जाना रहा है। मृतक का घर चमनगंज में है। यह क्षेत्र पहले से ही हॉटस्पॉट में है, लेकिन इस घटना के बाद उसके घर के आसपास का हॉटस्पॉट एरिया और बढ़ाने का निर्देश जारी किया गया है। मृतक जिस निजी अस्पताल में भर्ती था वहां का पूरा एरिया सील कर दिया गया है। नगर निगम और दूसरे विभागों के कर्मचारी वहां पहुंच गए हैं। पूरे क्षेत्र का सैनिटाइजेशन भी शुरू किया जा रहा है। जिलाधिकारी ने निर्देश जारी कर कहा है कि इस इलाके में किसी को घुसने की इजाजत नहीं है।