फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोरोना से हाहाकार: कानपुर में 640 शवों का अंतिम संस्कार, कम पड़ गईं लकड़ियां, श्मशान घाटों में बढ़ रही चिताओं की संख्या

Thu, 29 Apr 2021 12:47 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 29 Apr 2021 12:47 PM IST
विज्ञापन
coronavirus news, funeral in kanpur, cremation
दिल दहला देने वाला है घाटों का मंजर - फोटो : अमर उजाला
कानपुर के मुक्तिधामों पर बुधवार को रिकॉर्ड 640 शवों का अंतिम संस्कार किया गया। बिठूर में एक दिन में सबसे अधिक 121 चिताएं जलीं। संख्या अधिक होने से यहां के तीनों टालों पर लकड़ियां खत्म हो गईं। टाल संचालकों ने देरशाम तक लकड़ियां मंगवाईं। इसके चलते यहां रात तक अंतिम संस्कार किया गया।
coronavirus news, funeral in kanpur, cremation
दिल दहला देने वाला है घाटों का मंजर - फोटो : amar ujala
यही हाल सिद्धनाथ घाट का भी रहा। भगवतदास घाट और भैरो घाट स्थित विद्युत शवदाह गृहों में 112 शव पहुंचे, जहां देर रात तक अंतिम संस्कार होते रहे। उधर, शहर के प्रमुख मुस्लिम कब्रिस्तानों में 54 जनाजे सुपुर्द-ए-खाक किए गए।

 
coronavirus news, funeral in kanpur, cremation
रात को भी जली चिताएं - फोटो : amar ujala
नगर निगम की रिपोर्ट में 103 शव आए
नगर निगम के अनुसार बुधवार को शाम तक भैरो घाट विद्युत शवदाह गृह में कोरोना संक्रमित समेत 99 शव पहुंचे। इनमें से 13 का बिजली और 67  शवों का अंतिम संस्कार लकड़ियों से किया गया। 16 शव अन्य शवों का अंतिम संस्कार देररात तक चलता रहा। भगवतदास घाट विद्युत शवदाह गृह में भी कोरोना संक्रमित मरीजों समेत 16 शवों का अंतिम संस्कार इलेक्ट्रॉनिक भट्ठी में किया गया। यहां 35 शवों का अंतिम संस्कार लकड़ियों से हुआ।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
coronavirus news, funeral in kanpur, cremation
शवों की लगी हैं लंबी कतारें - फोटो : amar ujala
कहां कितने अंतिम संस्कार
भैरव घाट विद्युत शवदाहगृह -  99
भैरव घाट शमशान घाट - 90
भगवत दास विद्युत शवदाहगृह - 17
भगवत दास शमशान घाट - 37
सिद्धनाथ घाट - 47
स्वर्ग आश्रम - 85
बिठूर - 121
ड्योढ़ी घाट - 82
नजफगढ़ घाट - 36
गौशाला, नारायणपुर, नागापुर, डोमनपुर - 28
 
विज्ञापन
coronavirus news, funeral in kanpur, cremation
बिठूर घाट का खौफनाक मंजर - फोटो : amar ujala
प्रमुख कब्रिस्तान में दफन जनाजे
नगर निगम कब्रिस्तान, बजरिया - 5
अवामी कब्रिस्तान, बड़ी ईदगाह -12
नब्बू शाह, छेदी शाह समेत संयुक्त कब्रिस्तान - 9
बगाही कब्रिस्तान, बेगमपुरवा - 6
दादा मियां कब्रिस्तान, जाजमऊ - 5
अशरफाबाद कब्रिस्तान, जाजमऊ - 5
तकिया बिसातियान, कर्नलगंज - 3
गंज शहीदा कब्रिस्तान, मसवानपुर - 8
काकादेव कब्रिस्तान - 01
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed