फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Coronavirus: कोरोना संक्रमित वृद्धा की मौत, मां के अंतिम दर्शन नहीं कर सके बच्चे, खबर सुन छलके आंसू

Sat, 30 May 2020 08:33 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 30 May 2020 08:33 PM IST
विज्ञापन
coronavirus in up: Death of corona infected old woman
वृद्धा की मौत के बाद सील किया गया गांव - फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश में उन्नाव जिले के गांव पिपरासर में दो दिन पहले कोरोना संक्रमित मिली वृद्धा की शुक्रवार की देर रात कानपुर हैलट में इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं, मृतका के संपर्क में रहे बेटी-दामाद सहित 20 लोग अभी सरस्वती मेडिकल कॉलेज में आइसोलेट हैं। 


 
coronavirus in up: Death of corona infected old woman
गांव के बाहर तैनात फोर्स - फोटो : amar ujala
गुजरात के अहमदाबाद से 17 मई को बेटी-दामाद के साथ लौटीं पिपरासर गांव निवासी 65 वर्षीय वृद्धा की गुरुवार को हालत बिगड़ने के बाद स्वास्थ्य टीम उसे जिला अस्पताल लाई थी। सुधार नहीं होने पर उसी दिन कानपुर हैलट रेफर कर दिया गया था।

 
coronavirus in up: Death of corona infected old woman
जांच के लिए ले जाती स्वास्थ्य विभाग की टीम - फोटो : amar ujala
वृद्धा की रिपोर्ट कोरोना संक्रमित आने के बाद उसकी बेटी-दामाद सहित 20 लोगों को सरस्वती मेडिकल कॉलेज में आइसोलेट कराया गया था। शुक्रवार देर रात महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पीएचसी प्रभारी डॉ. पंकज पांडेय ने बताया कि वृद्धा की मौत हो गई है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
coronavirus in up: Death of corona infected old woman
मौके पर मौजूद प्रशासनिक अधिकारी - फोटो : amar ujala
मां के अंतिम दर्शन नहीं कर सके बच्चे
गुजरात के अहमदाबाद से मां को साथ लाने वाले बेटी-दामाद उनकी मौत के बाद अंतिम दर्शन भी नहीं कर पाए। मां की मौत की खबर मिलते ही सरस्वती मेडिकल कॉलेज में आइसोलेट बेटी-दामाद बिलख पड़े। वहीं, गुजरात व विदेश में रहने वाले बेटे भी मां को नहीं देख सके।  

 
विज्ञापन
coronavirus in up: Death of corona infected old woman
पूरा गांव किया गया क्वारंटीन - फोटो : amar ujala
गांव की 1200 आबादी है क्वारंटीन  
वृद्धा के कोरोना संक्रमित मिलने के बाद से गांव की 120 घरों की 1200 आबादी पहले से ही होम क्वारंटीन है। वहीं, गांव के अंदर जाने वाले चार मार्गों को हॉटस्पॉट चिह्नित कर बैरिकेडिंग लगाकर सील किया जा चुका है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed