फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रियंका की गिरफ्तारी के बाद कांग्रेसियों ने निकाला जुलूस, 50 से अधिक लोग पुलिस की हिरासत में

Sat, 20 Jul 2019 01:51 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
यूपी डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 20 Jul 2019 01:51 PM IST
विज्ञापन
Congressman rally protest against Priyanka Gandhi Arrest in chitrakoot
प्रियंका की गिरफ्तारी के बाद कांग्रेसियों ने निकाला जुलूस - फोटो : अमर उजाला
यूपी के चित्रकूट में शनिवार को प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेसियों ने जुलूस निकाला। साथ ही पहाड़ी राजापुर मार्ग पर कांग्रसी धरने पर बैठ गए। जिससे यातायात पूरी तरह से बाधित हो गया और सैकड़ों वाहन जाम में फंस गए।

Congressman rally protest against Priyanka Gandhi Arrest in chitrakoot
प्रियंका की गिरफ्तारी के बाद कांग्रेसियों ने निकाला जुलूस - फोटो : अमर उजाला
कांग्रेस के जिला अध्यक्ष पंकज मिश्रा की अगुवाई में विरोध प्रदर्शन व जाम लगाया गया। मौके पर सदर एसडीएम, सीओ सिटी व कोतवाल भारी पुलिस बल के साथ पहुंचे।
Congressman rally protest against Priyanka Gandhi Arrest in chitrakoot
प्रियंका की गिरफ्तारी के बाद कांग्रेसियों ने निकाला जुलूस - फोटो : अमर उजाला
काफी देर तक कांग्रेसियों को मनाते रहे लेकिन वह धरने से हटने को तैयार नहीं हुए। इसके बाद पुलिस ने सभी को गिरफ्तार किया। 50 से अधिक कांग्रेसियों ने गिरफ्तारी दी। पुलिस सभी को कोतवाली ले गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Congressman rally protest against Priyanka Gandhi Arrest in chitrakoot
प्रियंका की गिरफ्तारी के बाद कांग्रेसियों ने निकाला जुलूस - फोटो : अमर उजाला
बताते चलें कि शुक्रवार को सोनभद्र के उभ्भा गांव में खूनी संघर्ष में मारे गए आदिवासियों के परिजनों से मिलने जा रहीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को रास्ते में ही हिरासत में ले लिया गया था।
विज्ञापन
Congressman rally protest against Priyanka Gandhi Arrest in chitrakoot
प्रियंका की गिरफ्तारी के बाद कांग्रेसियों ने निकाला जुलूस - फोटो : अमर उजाला
यहां दोपहर करीब 12 बजे चुनार किले के गेस्टहाउस में गिरफ्तार किया गया था। प्रशासन ने उन्हें निजी मुचलका भरकर वाराणसी जानें को कहा। इस पर उन्होंने पीड़ितों से मिले बिना जाने से इंकार कर दिया था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed