चौथे चरण का मतदान चल रहा है, कई मतदान केंद्रों में ईवीएम खराब होने की शिकायत आ रही है। सुबह 10 बजे मिली जानकारी के अनुसार कानपुर में बेकनगंज मेमोरियल स्कूल बने मतदान केंद्र में कांग्रेस को वोट देने पर बीजेपी के खाते में जाने की शिकायत की गई है। इस मामले के बारे में एसीएम 4 को सूचना दी गई है।
शहर सीट से कांग्रेस प्रत्याशी श्रीप्रकाश जायसवाल और राष्ट्रीय लोकदल के प्रांतीय प्रवक्ता सुरेश गुप्ता ने विभिन्न पोलिंग बूथों पर देर से शुरू हुई वोटिंग को षड्यंत्र बताया। जायसवाल ने जिला निर्वाचन अधिकारी को पत्र लिखकर कहा कि आर्य नगर, सीसामऊ और कैंट विधानसभा में दलित व अल्पसंख्यक मतदाताओं की संख्या अधिक है, वहां जानबूझकर देर से मतदान कराया और धीमी गति से संचालित कराया गया। इससे मतदाता परेशान होकर बिना वोट डाले वापस लौटने को मजबूर हो गए
2 of 15
फर्रुखाबाद में ईवीएम खराब होने की सूचना
- फोटो : अमर उजाला
फर्रुखाबाद लोकसभा क्षेत्र के कंपिल कस्बे स्थित के.एस. आर. इंटर कॉलेज में पांच बूथ बने है। EVM में तकनीकी खराबी आने के कारण बूथ संख्या 60, 61, 62, 63,के अभी तक वोटिंग चालू नही हो पाई है। पिछले लोकसभा चुनाव की तुलना में इस चुनाव में मतदान प्रतिशत कम ही रहा। जिला प्रशासन और अन्य स्वयं सेवी संस्थाओं के मतदाता जागरुकता अभियान चलाने के बावजूद वोटिंग प्रतिशत अपेक्षा के अनुरूप नहीं रहा। शहर में 51.69 और अकबरपुर में 56.4 फीसदी वोटिंग हुई। 2014 के लोकसभा चुनाव में शहर में शहर में 51.83 और अकबरपुर में 56.72 फीसदी वोट पड़े थे। 2009 में शहर लोकसभा क्षेत्र में 36.90 और अकबरपुर लोकसभा क्षेत्र में 43.63 वोट डाले गए थे।
3 of 15
फर्रुखाबाद में ईवीएम खराब होने की सूचना
- फोटो : अमर उजाला
बूथ संख्या 64, पर य 7.25 पर वोटिंग चालू हो सकी है। सैकडो की संख्या में मतदाता वोट डालने के लिए लाइन में लगे हुए हैं। लोकसभा चुनाव के लिए सोमवार को सुबह से ही मतदाताओं में खासा उत्साह रहा। 15 स्थानों पर ईवीएम में गड़बड़ी होने पर मतदाताओं में नाराजगी रही। हालांकि तकनीकी टीमों ने आनन-फानन में खामियां दूर कर मतदान शुरू कराया।
4 of 15
फर्रुखाबाद में ईवीएम खराब होने की सूचना
- फोटो : अमर उजाला
कुछ देर बाद जानकारी होने पर सेक्टर मजिस्ट्रेट मौके पर पहुंचे। जांच पड़ताल चल रही है। वोटिंग 7.38 बजे तक चालू नहीं हो सकी है। बिछिया ब्लॉक की ग्राम पंचायत तारगांव के मजरा पकरा में ग्रामीणों ने विकास कार्य न होने पर मतदान का बहिष्कार किया। डीपीआरओ राजेंद्र प्रसाद यादव द्वारा समझाने के प्रयास सफल नहीं हुए तो डीएम देवेंद्र कुमार पांडेय ने ग्राम प्रधान सोहन लाल के अधिकार सीज करने का आदेश दिया।
यहां 8 बजकर 20 मिनट तक एक भी वोट नही पड़ सका
5 of 15
बूथ संख्या 242 में ईवीएम खराब
- फोटो : अमर उजाला
अकबरपुर लोकसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 242 में ईवीएम खराब होने से 7 बजकर 45 मिनट तक मतदान नहीं शुरू हो सका। उन्नाव लोकसभा क्षेत्र के सफीपुर में बूथ संख्या 68 शांति शिक्षा निकेतन में ईवीेएम करीब 30 मिनट बंद रही, जिले के ही अचलगंज में बूथ संख्या 49 पर ईवीएम खराब होने से 8 बजकर 20 मिनट तक एक भी वोट नही पड़ सका।