फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पंकज उधास ने बताई फिल्में फ्लॉप होने की असली वजह 

Sun, 24 Dec 2017 09:13 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sun, 24 Dec 2017 09:13 AM IST
विज्ञापन
ghazal singer pankaj udhas in etawah
गजल गायक पंकज उधास
विश्व विख्यात गजल गायक पंकज उधास ने कहा है कि फिल्मों में आज के दौर में गजल की अनिवार्यता है, लेकिन ऐसा हो नहीं पा रहा है। नई फिल्मों में वह बात नहीं है जो पुरानी फिल्मों में थी। आज की फिल्मों में भी गजलों का होना बहुत जरूरी है। उन्होंने शनिवार की शाम इटावा महोत्सव में गजल कार्यक्रम पेश करने से पूर्व पत्रकारों से बातचीत की। 


 
ghazal singer pankaj udhas in etawah
गजल गायक पंकज उधास
पंकज उधास ने बताया कि वह 2018 में अपना नया प्रोजेक्ट शुरू करेंगे। एक टीवी शो भी शुरू करने जा रहे हैं, जिसके जरिये लोगों का रुझान गजलों की ओर मोड़ा जा सके। पंकज उधास ने कहा कि मेट्रो सिटी के लोग इंग्लिश ज्यादा बोलते हैं इसलिए ही गजलों से दूर होते जा रहे हैं। साथ ही कहा कि हिंदी और उर्दू में कोई भेद नहीं है। यंगस्टर का झुकाव गजल की ओर न होने पर उन्होंने बताया कि यू ट्यूब इत्यादि की ओर उनका रुझान होना मुख्य वजह है।

 
ghazal singer pankaj udhas in etawah
गजल गायक पंकज उधास
पंकज उधास ने कहा कि गजलें लोगों को कुछ संदेश भी देती हैं।  फिल्म में उनका गाया गीत चिट्ठी आई है वतन से चिट्ठी आई है काफी भावनात्मक गीत है, जिसे आज भी काफी पसंद किया जा रहा है। इस दौरान कवि अशोक यादव, अंशुमान प्रबल, कार्तिकेय तिवारी भी मौजूद रहे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
ghazal singer pankaj udhas in etawah
गजल गायक पंकज उधास
फिल्म झक्की का एक गाना जिसे अशोक यादव ने लिखा है और इस फिल्म को अंशुमान प्रबल बना रहे हैं का गीत टूटा है उसका ख्वाब उसे पीने दीजिए को पंकज उधास ने अपनी आवाज दी है। इसका उन्होंने म्यूजिक भी लांच किया है। वार्ता के दौरान एसडीएम सदर सिद्धार्थ, गजल कार्यक्रम संयोजक संजय शर्मा भी मौजूद रहे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed