फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

उन्नाव कांड: पीड़िता के पिता की पिटाई के चश्मदीद की मौत सीबीआई के लिए बनी रहस्य, डॉक्टर भी रडार पर

Sun, 11 Aug 2019 06:56 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
यूपी डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 11 Aug 2019 06:56 PM IST
विज्ञापन
CBI investigate unnao misdeed victim case
उन्नाव कांड - फोटो : अमर उजाला

उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता के पिता की पिटाई के वक्त मौके पर मौजूद चश्मदीद की मौत के रहस्य को एक बार फिर सीबीआई खंगाल सकती है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के साथ सीबीआई उन डॉक्टरों से भी पूछताछ कर सकती है जो चश्मदीद के पोस्टमार्टम में शामिल रहे थे। शनिवार को जिला अस्पताल के स्टाफ में सीबीआई के आने की जोरों पर चर्चा रही। 

CBI investigate unnao misdeed victim case
उन्नाव कांड - फोटो : अमर उजाला

3 अप्रैल 2018 की शाम विधायक कुलदीप सिंह सेंगर के भाई अतुल सेंगर ने दुष्कर्म पीड़िता के पिता को बेरहमी से पीटा था। जिस वक्त पीड़िता के पिता को पीटा जा रहा था गांव का एक व्यक्ति अपनी दुकान पर बैठकर यह सब होते देख रहा था। घटना का वह अकेला चश्मदीद था। 8 अप्रैल को पीड़िता के पिता की मौत के बाद सीबीआई ने जांच शुरू की तो इसी गांव के चश्मदीद से पूछताछ के बाद उसका नाम भी प्रमुख गवाहों की सूची में शामिल किया गया था।
 

CBI investigate unnao misdeed victim case
उन्नाव कांड - फोटो : अमर उजाला

18 अगस्त 2018 को चश्मदीद यूनुस की मौत हो गई थी। दुष्कर्म पीड़िता के चाचा ने विधायक पक्ष के लोगों पर जहर देकर मार डालने का आरोप लगाते हुए डीएम और एसपी से पोस्टमार्टम कराने की मांग की। हालांकि मृतक की पत्नी शबीना खातून व परिजनों ने यूनुस के काफी समय से बीमार होने और बीमारी के कारण ही मौत होने की बात कही थी।


 

विज्ञापन
विज्ञापन
CBI investigate unnao misdeed victim case
उन्नाव कांड दुष्कर्म पीड़िता (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

हालांकि मामला सुर्खियों में आने पर पुलिस ने 26 अगस्त को शव कब्र से निकलवाकर पोस्टमार्टम कराया था। सूत्रों के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी बीमारी से मौत होने की बात सामने आई थी। 28 जुलाई को रायबरेली के गुरुबख्शगंज में हुई घटना और उच्चतम न्यायालय के आदेश के बाद जांच कर रही सीबीआई ने मामले में तेजी पकड़ते हुए हर उस बिंदु को भी खंगालना शुरू किया है।

विज्ञापन
CBI investigate unnao misdeed victim case
उन्नाव कांड - फोटो : अमर उजाला
यह मामला पीड़िता के पिता की पिटाई की घटना से जुड़ा है। लगातार सबूतों को तलाश रही सीबीआई अब प्रमुख गवाह की मौत का सच जानने के लिए दोबारा पोस्टमार्टम करने वालेे डॉक्टरों के बयान ले सकती है। शनिवार को जिला अस्पताल के स्टाफ में इसकी चर्चा जोरों पर रही। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed