फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Cargo air booking started for Kanpur

कानपुर के उद्यमियों और कारोबारियों के लिए खुशखबरी, कार्गो हवाई बुकिंग शुरू, ये मिलेगी सुविधा

Wed, 05 Dec 2018 10:30 AM IST
पंकज प्रसून, अमर उजाला, कानपुर
पंकज प्रसून, अमर उजाला, कानपुर Updated Wed, 05 Dec 2018 10:30 AM IST
सार

- उद्यमी अब विदेश से वाया दिल्ली, मुंबई, कोलकाता मंगवा सकते हैं अपना माल
- स्पाइस जेट कंपनी ने शुरू की सेवा, ऑनलाइन भी कराएं बुकिंग
- यहां से माल बाहर भेजने की अभी चल रही प्रक्रिया

विज्ञापन
Cargo air booking started for Kanpur
डेमो पिक

विस्तार

कानपुर शहर के उद्यमियों और कारोबारियों के लिए खुशखबरी है। स्पाइस जेट कंपनी ने कानपुर के लिए कार्गो हवाई बुकिंग शुरू कर दी है। उद्यमी अब अपना माल हवाई मार्ग से भी शहर मंगवा सकते हैं। हालांकि उद्यमियों को अपने उत्पाद को पहले दिल्ली, मुंबई या कोलकाता मंगवाना होगा।
विज्ञापन


ऐसा इसलिए क्योंकि अभी कानपुर से इन तीन शहरों के लिए ही फ्लाइट चल रही है। माल इन तीन शहरों में बने बुकिंग सेंटर या स्पाइस जेट की वेबसाइट से बुक कराया जा सकता है। कानपुर से बाहर माल भेजने की प्रक्रिया अभी चल रही है।
विज्ञापन

Cargo air booking started for Kanpur
डेमो पिक
अहिरवां एयरपोर्ट के पास बने सेंट्रल वेयर हाउस को शुरू करने के लिए एयरपोर्ट अथॉरिटी को पत्र लिखा गया है। शहर से सालाना करीब 20 हजार करोड़ रुपये का आयात और निर्यात होता है। हवाई मांग से माल भेजने और लाने का काम अभी लखनऊ एयरपोर्ट से किया जा रहा है।

उत्पादों के आयात की सुविधा अब शहर से शुरू हो गई है। इससे उद्यमियों, कारोबारियों, व्यापारियों का काफी राहत महसूस होगी। स्पाइस जेट कंपनी की तरफ से यह इंतजाम किया गया है। अभी यह सेवा वन-वे है।

Cargo air booking started for Kanpur
डेमो पिक
मतलब यहां से माल भेजा नहीं जा सकेगा, केवल मंगवाया जा सकेगा। उत्पादों का आयात यात्री विमान से ही होगा। इसलिए इसकी मात्रा भी सीमित होगी। बताया जा रहा है कि स्पाइस जेट की तरफ से एक प्राइवेट जमीन भी किराए पर ली गई हैं, जहां बाहर से आने वाले माल को इमरजेंसी में एक दो-दिन रखा जा सकता है।

स्पाइस जेट के अधिकारी वृजेंद्र ने बताया कि व्यापारिक उत्पाद (कार्गो गुड्स) के लिए बुकिंग शुरू हो गई है। तीनों प्रमुख शहरों से कानपुर के लिए यह व्यवस्था बनाई गई है। एयरपोर्ट अथॉरिटी निदेशक जमील खालिक ने बताया कि कानपुर से कार्गो गुड्स ले जाने की व्यवस्था के लिए सेंट्रल वेयर हाउस कारपोरेशन से बात चल रही है। जल्द ही कुछ फैसला होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed