फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PHOTOS: हमीरपुर उपचुनाव में भाजपा ने सपा को हरा जीता चुनावी रण, कांग्रेस फिर चौथे पायदान पर पहुंची

Sat, 28 Sep 2019 01:46 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 28 Sep 2019 01:46 AM IST
विज्ञापन
By Election results live updates: BJP candidate yuwraj singh leads in hamirpur
मतगणना के दौरान सड़कों पर पसरा सन्नाटा - फोटो : अमर उजाला
हमीरपुर के सदर विधानसभा के उपचुनाव में भाजपा के युवराज सिंह ने 17 हजार से अधिक मतों से सपा को करारी शिकस्त दी है। बसपा के नौशाद अली तीसरे और कांग्रेस पहले की तरह फिर से चौथे नंबर पर रही। कुल 34 चरणों की मतगणना हुई जिसमें भाजपा ने शुरू से ही बढ़त बनाए रखी। भाजपा के युवराज सिंह को कुल 74168 वोट मिले। वहीं सपा के मनोज कुमार प्रजापति को 56397 वोट मिले। 
By Election results live updates: BJP candidate yuwraj singh leads in hamirpur
भारी सुरक्षा के बीच जारी है मतगणना - फोटो : अमर उजाला
हमीरपुर के सदर विधानसभा के उपचुनाव की मतगणना सुबह आठ बजे कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुई थी। सुबह 7.50 पर जिला अधिकारी और पुलिस अधीक्षक पहुंचे और मतगणना स्थल का जायजा लिया। पहले राउंड में कुल 61,66 मतों की गिनती पूरी हुई। इसमें भाजपा प्रत्याशी युवराज सिंह 347 वोट से आगे रहे। दूसरे राउंड में भाजपा प्रत्याशी 903 मतों से सपा के प्रत्याशी से आगे रहे। कांग्रेस तीसरे नंबर पर पहुंच गई। दूसरे राउंड में 10617 मतों की गिनती पूरी हो गई। तीसरे राउंड में 15,886 मतों की गिनती पूरी हो गई।


 
By Election results live updates: BJP candidate yuwraj singh leads in hamirpur
कुछ ऐसा है मतगणना स्थल का नजारा - फोटो : अमर उजाला
इसमें भाजपा के युवराज 1020 वोटों से आगे रहे। छठे चरण में भाजपा 1761 वोट से आगे रही। जिसमें भाजपा को 10378 और सपा को 8617 कुल वोट मिले हैं। सातवें चरण में भाजपा को 12236 और सपा को 10174 कुल वोट मिले। जिसमें भाजपा सपा से 2062 वोट से आगे रही। आठवें चरण में भाजपा को 14331 और सपा को 11885 कुल वोट मिले। जिसमें भाजपा 2446 वोट से आगे रही।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
By Election results live updates: BJP candidate yuwraj singh leads in hamirpur
मतगणना स्थल पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था - फोटो : अमर उजाला
दसवें चरण में भाजपा को 17344 और सपा को 14067 कुल वोट मिले। जिसमें भाजपा 3277 वोट से आगे रही। 11वें चरण में भाजपा को 19221 और सपा को 15288 कुल वाेट मिले। भाजपा 11वें चरण में सपा से 3933 वोट से आगे रही। 12वें चरण में भाजपा को 24993 और सपा को 17938 कुल वोट मिले हैं। भाजपा 7000 वोट से आगे रही। 

 
विज्ञापन
By Election results live updates: BJP candidate yuwraj singh leads in hamirpur
मतगणना के दौरान - फोटो : अमर उजाला
14वें चरण के बाद बीजेपी को 8295 वोटों से आगे जबकि सपा दूसरे नंबर पर है। बीजेपी को 27746 और सपा को 19451 वोट मिले हैं। दोपहर बाद तीन बजे तक परिणाम आने की संभावना है। आपको बता दें कि 23 सितंबर को हुए मतदान में सपा, भाजपा, कांग्रेस, बसपा, भाकपा समेत नौ प्रत्याशियों के लिए कुल 401497 मतदाताओं में 193095 ने मताधिकार का प्रयोग किया था।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed