फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भाई-बहन डूबे, दो परिवारों पर टूटा गम का पहाड़ 

Mon, 14 Aug 2017 08:47 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Mon, 14 Aug 2017 08:47 AM IST
विज्ञापन
Brothers and sisters drowning death at hamirpur
हमीरपुर में दो बच्चों की नदीं में डूबकर मौत, एक लापता - फोटो : अमर उजाला
हमीरपुर के कुरारा इलाके में हुए यमुना हादसे से गांव के दो परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घटना में एक परिवार के भाई-बहन डूब गए। भाई का शव तो मिल गया, लेकिन उसकी बहन का कोई सुराग नहीं लग सका है। मछुवारों ने तीसरे मासूम बालिका का शव भी निकाल लिया है।


 
Brothers and sisters drowning death at hamirpur
नदी में डूबे बच्चों को तलाशते गोताखोर - फोटो : अमर उजाला
मृतक रामवीर तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। दूसरे नंबर का जयवीर व छोटा भाई बऊवा विकलांग है। एक बहन अभिलाषा है। पिता भी विकलांग है। जिसके कारण रामवीर की मां गिरजा मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करती है।
 
Brothers and sisters drowning death at hamirpur
घटना के बारे में सूचना मिलने पर नदी किनारे पहुंचे ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
गिरजा ने बताया कि उसके पास दो बीघे खेत हैं, लेकिन कोई पैदावार नहीं होती है। रामवीर व पड़ोस के ही स्व.देशराज की पुत्री रूबी के शव तो मिल गए, लेकिन बहन अभिलाषा का अभी तक पता नहीं लगा है। घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा है। रामवीर के पिता मोहनलाल ने बताया कि वह विकलांग है। जिससे घर में ही रहता है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Brothers and sisters drowning death at hamirpur
घटनास्थल पर विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
बताया कि उसकी पत्नी मेहनत मजदूरी कर घर का खर्चा चलाती है। बताया कि तीन पुत्रों के साथ एक बेटी रूबी थी। रूबी का भाई धर्मेंद्र सूरत में फैक्ट्री काम करता है। जबकि उसकी बड़ी बहन की शादी हो चुकी है। घर में अकेली मां का रो-रोकर बुराहाल है। 

 
विज्ञापन
Brothers and sisters drowning death at hamirpur
बच्चों की मौत पर दो परिवार गमगीन - फोटो : अमर उजाला
थानाध्यक्ष एके सिंह ने बताया कि नदी में पानी अधिक है और बहाव भी तेज है। बताया कि मनकी गांव से अच्छे तैराकों को बुलाया गया है। अंधेरे के कारण टार्च वगैरह का इंतजाम किया गया है। जिस पर लापता अभिलाषा की खोज की जा रही है। बताया कि दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed