फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जयमाल होते ही दूल्हे के सामने आशिक ने दुल्हन को मारी गोली, मंडप में फेराें की जगह बहने लगा खून

Wed, 13 Mar 2019 09:16 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Wed, 13 Mar 2019 09:16 PM IST
विज्ञापन
bride died on wedding night by gun shot
डेमो
उन्नाव के सोहरामऊ थानाक्षेत्र के कुशहरी गांव में बच्चूलाल के घर में शादी की खुशियों के बीच बहू के इंतजार में रस्में चल रही थीं। मंगलवार रात महिलाएं गीत-संगीत में मग्न थीं। तभी जयमाल के स्टेज पर दुल्हन की हत्या कर दिए जाने की सूचना पर लड़के पक्ष के परिवार में खुशियां गम में बदल गईं। बुधवार सुबह दूल्हा और बराती बिना दुल्हन के घर लौटे। सभी की आंखें नम रही।



 
bride died on wedding night by gun shot
डेमो
सोहरामऊ थानाक्षेत्र के कुशहरी गांव निवासी बच्चूलाल लोधी ने अपने बेटे साजन का विवाह रायबरेली जिले के बछरावां कोतवाली के गाजियापुर गांव निवासी पुत्तीलाल की बेटी आशा (22) से तीन महीने पहले तय किया था। मंगलवार शाम को बरात रायबरेली गई थी। अगवानी और द्वारचार के बाद साजन और आशा ने जयमाल की रस्में निभाईं।

 
bride died on wedding night by gun shot
डेमो
रात करीब 10 बजे दूल्हा और दुल्हन के परिवार के लोग फोटो खिंचवा रहे थे। इसी दौरान दुल्हन के गांव में रहने वाले बृजेंद्र कुमार ने आशा को पेट में गोली मार दी। अपने गले में सटाकर खुद को भी गोली से उड़ा दिया। आशा और बृजेंद्र के लहूलुहान होते ही बरात भगदड़ मच गई। लोगों ने दोनों को आनन-फानन बछरावां अस्पताल पहुंचाया जहां डाक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
bride died on wedding night by gun shot
डेमो
घटना होने से खुशियां मातम में बदल गईं। सूचना पर बछरावा कोतवाली पुलिस पहुंची और जांच की। पुलिस ने दूल्हे और उसके परिवार के लोगों से भी पूछताछ की। इधर बुधवार की सुबह दूल्हा और बराती बिना दुल्हन के ही घर लौटे। घर में मायूसी छाई रही। नाते-रिश्तेदार भी घर के लोगों को ढांढस बंधाकर चले गए। साजन ने बताया कि आशा से उसकी शादी कई महीने पहले एक रिश्तेदार ने तय कराई थी।

 
विज्ञापन
bride died on wedding night by gun shot
डेमो
परिवार में तैयारियां चल रही थीं। सभी लोग खुश थे। साजन ने बताया कि इस दौरान आशा ने उससे कभी फोन पर बात भी नहीं की। साजन ने बताया कि अगर उसे इसकी जानकारी पहले हो जाती वह खुद ही शादी करने से मना कर देता। कम से दो जानें तो न जातीं। साजन ने बताया कि वह दही चौकी स्थित एक चमड़ा फैक्टरी में काम करता है। जबकि पिता खेती और दो बड़े भाई ट्रक चलाते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed