फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शबनम हत्याकांडः हरियाणा से दबोचा गया हत्यारोपी, गोली मारने से पहले सिरफिरे प्रेमी ने कही थी ये बातें

Sun, 15 Jul 2018 09:10 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Sun, 15 Jul 2018 09:10 AM IST
विज्ञापन
Boyfriend murdered his girlfriend in bilhaur kanpur
शबनम की फाइल फोटो, पुलिस हिरासत में हत्यारोपी कुलदीप - फोटो : अमर उजाला
बात न करने की खुन्नस में बीती 27 जून को बीटेक छात्रा शबनम (19) की उत्तरीपुरा क्रासिंग राधन रोड पर उसके ही प्रेमी ने हत्या की थी। छात्रा के भाई की ओर से दर्ज कराई नामजद रिपोर्ट के बाद कोतवाली पुलिस ने हत्याआरोपी कुलदीप को हरियाणा से धर दबोचा। इधर, पकड़े गए हत्याआरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने आलाकत्ल भी बरामद कर लिया है। मामला यूपी के कानपुर महानगर से बिल्हौर कोतवाली क्षेत्र का है।
Boyfriend murdered his girlfriend in bilhaur kanpur
पुलिस हिरासत में हत्यारोपी कुलदीप - फोटो : अमर उजाला
शनिवार को बीटेेक छात्रा शबनम की हत्या का खुलास करते हुए बिल्हौर इंसपेक्टर बिल्हौर ज्ञान सिंह ने बताया कि बीटेक छात्रा शबनम का गांव के ही कुलदीप उर्फ अजय उर्फ छोटू पुत्र देवीगुलाम से लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। कुलदीप ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि 15 जून 2018 तक दोनों में रोजाना घंटों बात होती थी, लेकिन एकाएक शबनम ने बात करना बंद कर दिया। इस पर कुलदीप को कई प्रकार की आशंकाएं हुई। 
Boyfriend murdered his girlfriend in bilhaur kanpur
कुलदीप की निशानदेही पर बरामद तमंचा  - फोटो : अमर उजाला
हत्याआरोपी कुलदीप के मुताबिक, उसमें कई बार शबनम को मनाने का प्रयास भी किया, लेकिन उसने बात करना नहीं शुरू किया। 27 जून को शबनम के कॉलेज जाने की सूचना मिली। इसके बाद वह पहले से राधन रोड के समीप सुबह से ही उसका इंतजार करने लगा। दोपहर करीब एक बजे बाइक से आई शबनम को उसने सूनसान सड़क पर रोक कर प्यार में धोखा न देने की गुहार लगाईं। लेकिन उल्टे शबनम ने ही उस पर कई तरह के आरोप लगा दिए। जिसके बाद दोनों में हाथापाई होने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Boyfriend murdered his girlfriend in bilhaur kanpur
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
इसी बीच कुलदीप ने कमर में लगे तमंचे से शबनम पर फायर झोंक दिया। शबनम की मौके पर ही मौत हो गई। इंसपेक्टर के मुताबिक कुलदीप की निशानदेही पर आलाकत्ल भी बरामद कर लिया गया है। शनिवार को ही कुलदीप को कड़ी सुरक्षा में जेल भेज दिया गया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed