{"_id":"5b4a3fb04f1c1b37748b4b28","slug":"it-will-be-india-vs-pakistan-if-modi-becomes-prime-minister-said-sakshi-maharaj","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सांसद साक्षी के बोल- मोदी के दूसरी बार प्रधानमंत्री बनते ही भारत बनाम पाकिस्तान होगा, ये भी कहा..","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांसद साक्षी के बोल- मोदी के दूसरी बार प्रधानमंत्री बनते ही भारत बनाम पाकिस्तान होगा, ये भी कहा..
Sun, 15 Jul 2018 09:09 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sun, 15 Jul 2018 09:09 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
पदेन सदस्य के रूप में शपथ लेते सांसद
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अपने बयानों से राजनीतिक गलियारे में अक्सर सुर्खियों में रहने वाले सांसद साक्षी महाराज ने एक बार फिर सियासी घमासान मचा दिया है। साक्षी महाराज ने अपने संसदीय क्षेत्र जनपद उन्नाव में पाकिस्तान पर हमला बोला। इतना ही नहीं उन्होने राहुल गांधी पर भी निशाना साधा।
2 of 4
साक्षी महाराज
नवाबगंज नगर पंचायत के पदेन सदस्य की शपथ शनिवार को सांसद हरिसाक्षी महाराज ने ली। इस दौरान उन्होंने पाकिस्तान पर हमला बोला। कहा कि मोदी के दूसरी बार प्रधानमंत्री बनने पर भारत बनाम पाकिस्तान होगा। वहीं कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को भी निशाने पर लिया। कहा कि आज इबादत करने के लिए राहुल जगह-जगह मंदिर, मस्जिद खेल रहे हैं। इबादत का ढोंग कर रहे हैं। जबकि असल इबादत भूखे को रोटी, गरीब को मकान व बेरोजगार को रोजगार देना है।
3 of 4
साक्षी महाराज
सांसद हरिसाक्षी महाराज ने नगर पंचायत कार्यालय पहुंचकर पदेन सदस्य के रूप में शपथ ग्रहण की। नगर पंचायत अध्यक्ष दिलीप लश्करी ने सांसद साक्षी महाराज व मोहान विधायक ब्रजेश रावत को पदेन सदस्य की शपथ दिलाई। सांसद ने कहा कि पाकिस्तान आतंकियों को पनाह देेता है, भारत इसका भंडाफोड़ करता रहा है लेकिन अपने मैत्रीय सौहार्द के चलते हर बार उसे छोड़ देता है। पर अब ऐसा नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
साक्षी महाराज
सांसद ने कहा कि मोदी ने पूरे विश्व में हिंदुस्तान की अलग पहचान बनाई है। वैश्विक जीडीपी में भारत ने व्यापारिक प्रगति करते हुए अपने को तीसरे नंबर पर स्थापित कर लिया है। सारे विश्व में अपना लोहा मनवाया है। ब्लाक प्रमुख अरुण सिंह ने क्षेत्र व नगर पंचायत को साथ लेकर चलने का वादा किया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।