फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मैंं अपनी गर्लफ्रेंड से बहुत प्यार करता था, लेकिन वो रोज पैसों की डिमांड करने लगी, इसलिए मार दिया

Thu, 08 Jun 2017 08:45 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 08 Jun 2017 08:45 AM IST
विज्ञापन
boyfriend killed his girl friend at hamirpur
मृतक लड़की का शव हुआ बरामद

यूपी के हमीरपुर में एक लड़की की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। लड़की की हत्या कर शव काे ठिकाने लगाने के लिए बॉडी प्लास्टिक की दो बोरियों में भरकर 70 क‍िलोमीटर दूर उरई ज‍िले में फेंका गया। 9 जून को पुलिस ने शव बरामद क‍िया।



 

boyfriend killed his girl friend at hamirpur
किलर ब्वॉयफ्रेंड
अब इस मामले में पुल‍िस ने लड़की के ब्वॉयफ्रेंड को अरेस्ट कर कोर्ट में पेश क‍िया गया है। उसने अपना जुर्म कुबूल करते हुए कहा , मैंं अपनी गर्लफ्रेंड से बहुत प्यार करता था, लेक‍िन वो आए द‍िन मुझसे पैसों की ड‍िमांड करने लगी थी। इसील‍िए पहले उसे क‍िडनैप क‍िया और फ‍िर गला दबाकर मार द‍िया। बता दें, लड़की जालौन के उरई की रहने वाली थी, जो घर से 100 रुपए लेकर सब्जी खरीदने बाहर गई थी। मामले से जुड़े दो आराेपी अब भी फरार हैं।

 
boyfriend killed his girl friend at hamirpur
बोरे में मिली लड़की की लाश
क्या था पूरा मामला...?
हमीरपुर के वीरा गांव में एक पुलिया के पास 2 जून को प्लास्टिक की बोरियों में एक लड़की का शव पुलिस ने बरामद किया। पुलिस ने शव की पहचान के लिए उसे मॉर्च्यूरी हाउस में रखवाया। शव की 3 जून को पहचान हुई। जालौन के उरई के जेल रोड के रहने वाले अय्यूब की बेटी नेहा के रूप में मृतका की पहचान हुई। 20 साल की नेहा के गले और हाथ में चोट के गहरे निशान भी थे। घटनास्थल के पास कार के टायरों के निशान देखे गए थे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
boyfriend killed his girl friend at hamirpur
लड़की का शव नहर किनारे गड्ढे में पड़ा मिला
लड़की के पिता ने क्या कहा?
नेहा के पिता अय्यूब ने बताया, मेरी बेटी का रोजा चल रहा था। 1 जून को वाे 100 रुपए लेकर सब्जी खरीदने घर से बाहर गई थी। उसकी किसी से कोई रंजिश नहीं थी। फिर इतनी दूर उसकी बॉडी कैसे पहुंची, ये समझ नहीं आ रहा है। उन्होंने बताया, मेरी 5 बेटियां और 4 बेटे हैं। नेहा (20) दूसरे नंबर पर थी। परिवार के भरण-पोषण के लिए मैं पेंटिंग का काम करता हूं। उसी से घर का खर्च चलता है।
विज्ञापन
boyfriend killed his girl friend at hamirpur
रमजान के दौरान घर में छाया मातम
क्या कहना है पुल‍िस का? 
पुलिस का इस मामले में कहना है, 'मामला हत्या का है, जिसकी जांच कराई जा रही है। शव का पोस्टमॉर्टम करवा दिया गया है। बाकी दो आराेप‍ियों की तलाश जारी है।'
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed