11 बजे एक स्टूडियो के पास एक लड़का दो लड़कियों के साथ आता है। स्टूडियो संचालक से दोनों की कुछ कानाफूसी होती है इसके बाद वह लड़के और उसके साथ आई दोनों लड़कियों को स्टूडियो के अंदर भेज देता है। इधर-उधर देखने के बाद वह बाहर से ताला लगाकर चला जाता है। इसकी भनक आसपास के लोगों को लग जाती है। लोगों में इस बात को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं होने लगीं। आपस में गुफ्तगू करने के बाद लोगों ने इस बात को पुलिस तक पहुंचा दिया। इसके बाद पुलिस आती है। लोगों का हुजूम लगना शुरू हो जाता है। कई बार बाहर से आवाज देने के बाद दरवाजा नहीं खुला तो पुलिस ने चाबी वाले को बुलाया। शटर खुलने के बाद लोगों ने जो देखा उनके होश उड़ गए। घटना यूपी के फर्रुखाबाद जिले की है।
फतेहगढ़ कोतवाली के जिला जेल चौराहा के पास रहने वाले एक युवक का तिर्वा कोठी मोहल्ले में फोटो स्टूडियो है। बुधवार को करीब 11 बजे उसकी दुकान पर शीशमबाग निवासी एक युवक और दो युवतियां पहुंची।
स्टूडियो संचालक ने दोनों युवतियों और उनके दोस्त को स्टूडियो के अंदर कर दिया और शटर बंद कर बाहर से ताला लगाकर कर चला गया। इसकी भनक मोहल्ले के लोगों को लग गई। बंद स्टूडियो के बाहर मोहल्ले के लोगों की भीड़ लग गई। तभी पुलिस को सूचना दी गई।
पुलिस ने चाबी वाले को बुलाकर शटर का ताला खुलवाया। शटर खुलने पर उसके अंदर एक युवक दो युवतियों को रंगरेलियां मनाते पकड़ लिया। दोनों युवतियों को महिला थाना और युवक को फतेहगढ़ कोतवाली भेजा गया। महिला एसओ ने दोनों युवतियों से पूछताछ करने के बाद उनके परिवार वालों को सूचना दी।
परिवार वालों के पहुंचने पर युवतियों को उनके परिवार वालों के सुपुर्द कर दिया गया। फतेहगढ़ कोतवाल रजनेश चौहान ने बताया कि तहरीर आने पर युवक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। यदि तहरीर नहीं आती है तो उसका शांतिभंग में चालान किया जाएगा।