फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भाजपा सांसद सुब्रत पाठक ने पत्नी-बेटी के सामने तहसीलदार को गिराकर पीटा, गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज

Tue, 07 Apr 2020 11:20 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Tue, 07 Apr 2020 11:20 PM IST
विज्ञापन
BJP MP Subrata Pathak beate Tehsildar in front of wife and daughter, case filed
हमले के बाद चोट दिखाते सदर तहसीलदार अरविंद कुमार एवं पीला गमछा डाले भाजपा सांसद सुब्रत पाठक - फोटो : amar ujala
कन्नौज सदर तहसीलदार अरविंद कुमार पर भाजपाइयों ने मंगलवार दोपहर उनके ही घर में घुसकर पत्नी और आठ साल की बच्ची के सामने हमला कर दिया। दो लेखपालों को भी दौड़ाया। तहसीलदार को काफी चोटें लगी हैं। एक लेखपाल भी घायल है। मौके पर दो बाइकें मिली हैं। एक पर भाजपा के झंडे के रंग का निशान और जिला मीडिया प्रभारी लिखा है।


 
BJP MP Subrata Pathak beate Tehsildar in front of wife and daughter, case filed
हमले के बाद चोट दिखाते सदर तहसीलदार अरविंद कुमार - फोटो : amar ujala
तहसीलदार ने तहरीर देकर 20-25 हमलावरों में भाजपा सांसद सुब्रत पाठक को भी शामिल बताया है। मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। सांसद ने आरोपों से इनकार किया है। एडीएम और एसडीएम सदर की मौजूदगी में तहसीलदार का जिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया गया है। तहसीलदार ने बताया कि सांसद सुब्रत पाठक की ओर से उन्हें अनाज वितरण की सूची भेजी गई थी। उन्होंने नायब तहसीलदार को सूची देकर जल्द वितरण को कह दिया था।

 
BJP MP Subrata Pathak beate Tehsildar in front of wife and daughter, case filed
चोट दिखाते सदर तहसीलदार अरविंद कुमार - फोटो : amar ujala
दोपहर 12:59 बजे सांसद का फोन आया और राशन न पहुंचने की बात कही। अरविंद कुमार ने नायब तहसीलदार को सूची दे देने की बात बताई। आरोप है कि सांसद गाली-गलौज कर तहसीलदार को धमकी देने लगे। बोले, वह कार्यालय पहुंच रहे हैं। तहसीलदार ने बताया कि धमकी से डरकर उन्होंने डीएम, एडीएम और एसडीएम सदर को इसकी जानकारी दी। फिर एसडीएम सदर के कहने पर अपने आवास पर आ गए थे। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
BJP MP Subrata Pathak beate Tehsildar in front of wife and daughter, case filed
हमले के बाद सदर तहसीलदार अरविंद कुमार - फोटो : amar ujala
करीब सवा दो बजे सांसद 20-25 लोगों के साथ उनके आवास पर पहुंचे और दरवाजा पीटने लगे। पत्नी और बच्ची रोने लगी तो तहसीलदार बाहर आए। तहसीलदार के मुताबिक आवास में ही बने उनके कार्यालय में सांसद उनकी कुर्सी पर बैठे थे। सांसद के राशन न देने की वजह पूछने पर वह सफाई देने लगे तो मोबाइल छीनकर हमला कर दिया। साथ आए लोग भी उन्हें जमीन पर गिराकर लात-घूसे बरसाने लगे। बचाने आए लेखपाल रामबरन और अमित राय को दौड़ा लिया। रामबरन बच गए। अमित राय को पीटकर घायल कर दिया। 

 
विज्ञापन
BJP MP Subrata Pathak beate Tehsildar in front of wife and daughter, case filed
मौके पर एसडीएम सदर शैलेष कुमार एडीएम गजेंद्र कुमार - फोटो : amar ujala
तहसीलदार अरविंद कुमार मूल रूप से प्रयागराज जिले की सोरांव तहसील के होलागढ़ थानांतर्गत कमईपुर गांव के रहने वाले हैं। पत्नी अलका रावत लखनऊ के काकोरी ब्लॉक के ईंट गांव के जूनियर हाईस्कूल में सहायक अध्यापक के पद पर कार्यरत हैं। तहसीलदार पर हमले की खबर से पूरे जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया। डीएम राकेश कुमार मिश्रा, एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह, एडीएम गजेंद्र कुमार, सदर एसडीएम शैलेष कुमार मौके पर पहुंचे। तहसीलदार अरविंद कुमार को एडीएम और सदर एसडीएम के साथ मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। सदर एसडीएम शैलेष कुमार ने कहा कि घटना बेहद दुखद है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed