{"_id":"5acf0a8e4f1c1bdb3d8b4b0d","slug":"bjp-mla-kuldeep-singh-sengar-accused-of-gang-rape","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"BJP MLA कुलदीप सिंह सेंगर पर लगे अाराेपाें के बाद प्रदेश की राजनीति में मची हलचल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
BJP MLA कुलदीप सिंह सेंगर पर लगे अाराेपाें के बाद प्रदेश की राजनीति में मची हलचल
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Thu, 12 Apr 2018 12:59 PM IST
विज्ञापन
अाराेपी बीजेपी विधायक कुलदीप सिंह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव के बांगरमऊ से BJP विधायक कुलदीप सिंह सेंगर पर गैंगरेप का अाराेप लगने के बाद प्रदेश की राजनीति में भूचाल सा अा गया है। रेप पीड़िता ने 4 जून 2017 काे कुलदीप सिंह सेंगर अाैर उनके भाई अतुल सेंगर पर गैंग रेप की शिकायत की थी पर मामले में काेई कारवाई नहीं की गई।
कुलदीप सिंह सेंगर ने कराई सरकार की किरकिरी
11 महीनाें तक न्याय का इंतजार करने के बाद रेप पीड़िता ने लखनऊ में मुख्यमंत्री अावास के सामने अात्मदाह करने का प्रयास किया। जिसके बाद पुलिस हरकत में अाई। रेप पीड़िता के पिता की जेल में माैत के बाद यह मामला दहक उठा। भाजपा पिछली सपा सरकार पर कानून व्यवस्था और महिलाओं पर अत्याचार की तोहमत लगाकर यूपी की सत्ता हासिल की थी । इस मामले में पार्टी की छवि खराब हुई है।
कुलदीप सिंह सेंगर
उन्नाव गैंगरेप मामले में विपक्षी दल भी प्रदेश सरकार पर हमलावर हो गए। अब धीरे-धीरे उन्नाव गैंगरेप मामले में आरोपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर पर पुलिस का शिकंजा कसने लगा है। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने बुधवार रात विधायक को सरेंडर करने का आदेश दिया था जिसके बाद गुरुवार को विधायक पर पुलिस ने FIR भी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
कुलदीप सिंह
सपा सहित अन्य पार्टियों ने भी इस मामले की निंदा करते हुए याेगी सरकार पर जमकर हमला बाेला। शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि इस मामले में गलती प्रदेश सरकार की है। वहीं अखिलेश ने यूपी सीएम पर अपनी पार्टी के विधायक काे बचाने का भी अाराेप लगाया।