फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चुनावी दंगल: बसपा नेता ने पीएम मोदी पर बोला हमला, अखिलेश-मायावती के गठबंधन पर कह दी ये बड़ी बात

Fri, 19 Apr 2019 05:58 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 19 Apr 2019 05:58 PM IST
विज्ञापन
bjp leader statement on bjp before lok sabha elections 2019
मायावती-अखिलेश यादव
लोकसभा चुनाव 2019 मे यूपी की सीटों पर कब्जा करने और अपनी पुरानी धाक जमाने के लिए बसपा सुप्रीमो मायावती ने समाजवादी पार्टी से हाथ मिलाया है। सपा बसपा किसी भी कीमत पर यूपी में फिर से अपनी सत्ता वापस लाना चाहती हैं। ऐसे में यूपी की सभी सीटों पर सपा बसपा गठबंधन का भाजपा से संग्राम होना तय है।


 

bjp leader statement on bjp before lok sabha elections 2019
पीएम मोदी
हरदोई लोकसभा क्षेत्र से गठबंधन प्रत्याशी सपा नेता ऊषा वर्मा के समर्थन में बुधवार रात सांडी कस्बे में नुक्कड़ सभा की गई। इसमें मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री बसपा नेता अब्दुल मन्नान ने कहा कि भाजपा की कथनी और करनी में अंतर है।

 
bjp leader statement on bjp before lok sabha elections 2019
पीएम मोदी और सीएम योगी (फाइल फोटो) - फोटो : गूगल
साल 2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने जो वादे किए थे, वह सभी जुमले साबित हुए है। किसी के खाते में न तो 15 लाख रुपये आए और न विदेशों से काला धन वापस आया। केंद्र सरकार महंगाई पर भी नियंत्रण नहीं रख सकी। ये सरकार पूरी तरह से अपने वादे पूरे करने में फेल रही है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
bjp leader statement on bjp before lok sabha elections 2019
पीएम मोदी एवं मायावती (फाइल फोटो)
नोटबंदी के चलते लोगों को बड़े पैमाने पर परेशानी हुई। पूर्व विधायक सपा नेता बाबू खां ने कहा कि सपा-बसपा के एक साथ आ जाने से कुछ लोग परेशान हैं। यह वही लोग हैं, जो जाति, धर्म और मजहब के नाम पर लोगों को आपस में लड़ाते हैं।

 
विज्ञापन
bjp leader statement on bjp before lok sabha elections 2019
अखिलेश यादव
ऊषा वर्मा के बारे में हर कोई जानता है कि वह पिछला चुनाव हारने के बाद भी लगातार लोगों के संपर्क में रहीं। दूसरे प्रत्याशी तो चुनाव में दिखते हैं और फिर कभी पार्टी बदल लेते हैं तो कभी क्षेत्र। सभा को आत्माराम, जब्बार खां, आरिफ खां आदि ने भी संबोधित किया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed