फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PHOTOS:‘झूम बराबर झूम शराबी’ कव्वाली शुरू होते ही रुकी, पब्लिक ने दिया ऐसा रिएक्शन

Sat, 23 Dec 2017 02:00 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 23 Dec 2017 02:00 PM IST
विज्ञापन
bithoor mahotsav qawwali pragrame
कव्वाल मुस्तफा नाज
कानपुर के बिठूर महोत्सव में कव्वाली का भव्य आयोजन किया गया। इसमें कव्वाल मुस्तफा नाज और रूबी ताज ने शायरी और कव्वालियों का ऐसा समागम किया कि हर कोई मंत्रमुग्ध होकर नाचता- झूमता दिखाई दिया। इसी बीच अचानक कव्वाली रुक गई। साउंड सिस्टम में तकनीकि खराबी आ गई थी। 



 
bithoor mahotsav qawwali pragrame
कव्वाल मुस्तफा नाज
मुस्तफा  नाज ने ‘मयखाने में यही रोज हुआ करता है, पीने वाला तो समुंदर की दुआ करता है’...  इस शायरी सुनाकर समां बांधा। इसके बाद ‘चढ़ता सूरज धीरे- धीरे ढल जाएगा’.. और‘ झूम बराबर झूम शराबी’...  आज अंगूर की बेटी से मोहब्बत कर ली, यह बगावत मैंने कर ली... सुनाकर माहौल बना दिया। रूबी ताज ने ‘  उसकी हर अदा पर मेरा दिल निसार है’... सुनाकर खूब वाहवाही लूटी। 
 
bithoor mahotsav qawwali pragrame
कव्वाल मुस्तफा नाज
साउंड ने कव्वालों और दर्शकों को किया परेशान
साउंड खराब होने की वजह से कव्वाली लगभग पंद्रह मिनट बाद शुरू हो पाई। इसके बाद मुश्तफा नाज और रूबी ताज ने कव्वाली शुरू की तो तकनीकी खराबी होने पर सीटी की तरह तेज आवाज बजने लगी। ऐसा कई बार हुआ। इसकी वजह से उन्हें बीच में रुकना पड़ा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
bithoor mahotsav qawwali pragrame
कव्वाल मुस्तफा नाज
नेताओं की होड़, अधिकारी खड़े रहे
बिठूर महोत्सव में नेताओं की होड़ रही। विधायकों के साथ उनके सहयोगियों की ऐसी भीड़ रही कि अधिकारियों को बैठने की जगह नहीं मिली। कई बार ऐसा हुआ कि आलाधिकारी इधर-उधर टहलते नजर आए। वीआईपी लोगों के लिए मंच के आगे की दो लाइनें रिजर्व की गई थी। इसमें लगभग दो सौ लोगों के बैठने का इंतजाम था लेकिन शुक्रवार को इतनी भीड़ हुई कि यह जगह नाकाफी साबित हुई।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed