{"_id":"5fba3436db2bd93ac11b518f","slug":"bikeru-case-investigation-report-of-so-and-daroga-submit-confirmation-of-each-charge-dismissal-process-will-begin","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Vikas Dubey News: जांच रिपोर्ट में एसओ-दारोगा पर एक-एक आरोप की पुष्टि, शुरू होगी बर्खास्तगी की प्रक्रिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Vikas Dubey News: जांच रिपोर्ट में एसओ-दारोगा पर एक-एक आरोप की पुष्टि, शुरू होगी बर्खास्तगी की प्रक्रिया
Sun, 22 Nov 2020 03:23 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sun, 22 Nov 2020 03:23 PM IST
विज्ञापन
विकास दुबे कांड: विकास दुबे, केके शर्मा, विनय तिवारी
- फोटो : अमर उजाला
कानपुर के बिकरू कांड में मुखबिरी के आरोप में जेल भेजे गए चौबेपुर एसओ विनय तिवारी और दरोगा केके शर्मा की विभागीय जांच रिपोर्ट शनिवार को डीआईजी को सौंप दी गई है। एसपी ग्रामीण बृजेश कुमार श्रीवास्तव की विभागीय जांच में दोनों पर लगे एक-एक आरोप की पुष्टि हुई है।
विकास दुबे कांड
- फोटो : अमर उजाला
इसी जांच रिपोर्ट के आधार पर दोनों पुलिसकर्मियों की बर्खास्तगी की प्रक्रिया (14क के तहत कार्रवाई) शुरू होगी। दरोगा केके शर्मा की विकास दुबे समेत अन्य बदमाशों के साथ फोटो वायरल हुई थी। वहीं एसपी ने विकास से उसकी बातचीत की रिकॉर्डिंग भी जुटाई।
विकास दुबे कांड
- फोटो : अमर उजाला
दोनों पुलिसकर्मियों के मोबाइल नंबरों की सीडीआर भी साक्ष्य के तौर पर जांच में शामिल की गई है। वारदात की रात कई बार विकास से फोन पर बातचीत को बेहद अहम माना है। उसी आधार पर दोनों दोषी ठहराए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विकास दुबे कांड
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने फेंक आईडी पर सिम लेने के मामले में विकास दुबे की पत्नी रिचा व फर्जी शपथ पत्र में उसके पिता रामकुमार, भाई दीपक दुबे व उसकी पत्नी अंजलि को भी आरोपी बनाया है।
विज्ञापन
विकास दुबे कांड
- फोटो : अमर उजाला
एसपी ग्रामीण बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि एसआईटी ने इन सभी के खिलाफ शुरुआती साक्ष्य दिए हैं। जांच कर और सुबूत जुटाए जाएंगे। उसके साथ इन सभी पर कार्रवाई की जाएगी।