{"_id":"60a532a18ebc3efbd250f913","slug":"big-inhumanity-case-in-kannauj-up","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अमानवीयता: किशोरी के साथ छेड़छाड़ व अश्लील मैसेज भेज रहा था युवक, जूतों की माला पहनाकर जुलूस निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमानवीयता: किशोरी के साथ छेड़छाड़ व अश्लील मैसेज भेज रहा था युवक, जूतों की माला पहनाकर जुलूस निकाला
Wed, 19 May 2021 09:22 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 19 May 2021 09:22 PM IST
विज्ञापन
कन्नौज: जूतों की माला पहना युवक को गांव में घुमाया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश में कन्नौज जिले के इंदरगढ़ में बुधवार को एक अमानवीय घटना सामने आई है। किशोरी से छेड़छाड़ व मोबाइल पर अश्लील मैसेज भेजने के आरोपी को किशोरी के परिजनों ने पकड़कर उसको गंजा करके जूते-चप्पलों की माला पहनाकर जुलूस निकाला। घटना से घंटों तक पुलिस अनजान रही। बाद में लोगों के चंगुल से छूटे आरोपी युवक की तहरीर पर छह नामजद समेत 18 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। दोपहर बाद सीओ और कई थानों की फोर्स ने गांव के लोगों से पूछताछ की। पुलिस ने एक को हिरासत में लिया है। इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव में किशोरी बुधवार की सुबह खेत पर जा रही थी। उसके परिजनों का आरोप है कि किशोरी से गांव के एक युवक ने छेड़छाड़ की। साथ ही किशोरी के मोबाइल पर अश्लील मैसेज भेजे। किशोरी ने इसकी जानकारी अपने परिजनों को दी। इससे आक्रोशित परिजनों ने युवक को पकड़ लिया और पहले पीटा और उसको गंजा कर जूते-चप्पलों की माला पहनाकर गांव में जुलूस निकाला।
कन्नौज: जूतों की माला पहना युवक को गांव में घुमाया
- फोटो : अमर उजाला
इससे युवक के परिजन आक्रोशित हो गए। किशोरी पक्ष से अधिक लोगों को देखकर कुछ नहीं कर पाए। इसके बाद जुलूस की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी।
कन्नौज में जूतों की माला पहना युवक को गांव में घुमाने का मामला
- फोटो : अमर उजाला
बाद में युवक के परिजन थाने में पहुंचे और तहरीर दी। युवक के परिजनों में इस घटना से आक्रोश व्याप्त है। सीओ दीपक दुबे ने बताया कि गांव में वह खुद पुलिस बल के साथ गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज: जूतों की माला पहना युवक को गांव में घुमाया
- फोटो : अमर उजाला
किशोरी के परिजनों को ऐसा नहीं करना चाहिए था। थानाध्यक्ष विमलेश कुमार ने युवक की तहरीर के मुताबिक छह नामजद और 10-12 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
कन्नौज में जूतों की माला पहना युवक को गांव में घुमाने का मामला
- फोटो : अमर उजाला
इस मामले में पुलिस ने एक को हिरासत में लिया है। वहीं अन्य के लिए दबिश दी जा रही है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी।