फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फेसबुक पर जरा संभलकर करें लड़कियों से दोस्ती, इस Real Story को पढ़कर उड़ जाएंगे होश

Fri, 27 Apr 2018 12:45 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 27 Apr 2018 12:45 PM IST
विज्ञापन
beware of making girl friend on facebook
डेमो पिक
फेसबुक पर लड़कियों से दोस्ती करना घातक हो सकता है! यूपी के कानपुर में एक ऐसा मामला सामने आया जिसमें लंदन की जेनिफर ने मुंबई की पूजा भट्ट के साथ मिलकर कारोबारी को चूना लगा दिया। 

(आगे की स्लाइड में ) जानिए कैसे हुई कारोबारी से ठगी...

 

beware of making girl friend on facebook
डेमो पिक
कानपुर गोविंदनगर में महिला ठगों ने कारोबारी से पहले फेसबुक पर दोस्ती गांठी। इसके बाद कारोबार का लालच देकर डेढ़ लाख रुपये की हजम कर लिए। ठगी का शिकार कारोबारी ने दो महिलाओं व एक पुरुष के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

 

beware of making girl friend on facebook
डेमो पिक

कानपुर बी-ब्लॉक, गुजैनी निवासी राजीव त्रिपाठी के मुताबिक नवंबर -2017 में उनकी फेसबुक पर जेनिफर विलियम से दोस्ती हुई थी। उसने खुद को लंदन की एक कंपनी में परचेज मैनेजर बताया, जो ऑयल भारत से आयात करती है। बकौल राजीव जेनिफर ने उन्हें बताया था कि धोखाधड़ी के आरोप में कंपनी ने उसे निकाल दिया है। वह अब सीधे कंपनी में ऑयल सप्लाई करके मोटा मुनाफा कमाना चाहती हैं। इसलिए कारोबार में उन्हें भी पार्टनर बनाना चाहती हैं। इसके लिए कंपनी के नए परचेज मैनेजर डॉ. थोनी विल्यम से बातचीत हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
beware of making girl friend on facebook
डेमो पिक

जेनिफर ने यह भी बताया था कि डॉ. थोनी के कहने पर उन्होंने ऑयल सप्लाई के लिए कंपनी को कोटेशन भेजा था। इस पर मेल के जरिए 150 लीटर ऑयल सप्लाई का आर्डर उन्हें मिल गया, लेकिन कंपनी ने सैंपल भेजने की शर्त रख है। जेनिफर ने बताया था कि महाराष्ट्र की पूजा भट्ट की कंपनी से वह एक लीटर ऑयल खरीद लें। उसने पूजा भट्ट मोबाइल नंबर भी दिया था। बातचीत में पूजा डेढ़ लाख रुपये लीटर में ऑयल देने को राजी हो गई।

विज्ञापन
beware of making girl friend on facebook
डेमो पिक

इसके बाद उन्होंने पूजा भट्ट के बैंक ऑफ इंडिया रतनलाल नगर शाखा के खाते से रुपये ट्रांसफर भी कर दिए। इसके बाद पूजा या जेनिफर की तरफ से कोई जवाब नहीं आया, तो उन्हें खुद के ठगे जाने का अहसास हुआ। उन्होंने बैंक जाकर छानबीन की, तो शक सही साबित हुआ। थाना प्रभारी संजय मिश्रा का कहना है कि राजीव की तहरीर पर धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज की गई है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed