फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

...तो इस वजह से आईपीएल-11 में किंग्स इलेवन के लिए लकी हैं अंकित

Fri, 27 Apr 2018 12:21 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 27 Apr 2018 12:21 PM IST
विज्ञापन
IPL11 Ankit Singh Rajput is luckey for Kings eleven punjab
अंकित सिंह राजपूत

आईपीएल-11 में किंग्स इलेवन पंजाब की तरफ से खेल रहे कानपुर के गेंदबाज अंकित सिंह राजपूत ने इस सीजन का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है। गुरुवार को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेले गए मुकाबले में अंकित ने 14 रन देकर पांच विकेट झटके।

अंकित का कॅरियर
64 विकेट ले चुके हैं टी-20 मुकाबलों की 49 पारियों में
26 विकेट झटके हैं इंडिया ए के लिए 20 मुकाबलों में
121 विकेट लिए हैं 38 प्रथम श्रेणी मैचों की 67 पारियों में
05 बार 5 और एक बार 10 विकेट ले चुके हैं प्रथम श्रेणी में

IPL11 Ankit Singh Rajput is luckey for Kings eleven punjab
अंकित सिंह राजपूत

आईपीएल के इस सीजन में किसी गेंदबाज का श्रेष्ठ प्रदर्शन होने के साथ उनके कॅरियर की भी सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी है। कानपुर नौबस्ता निवासी अंकित अब तक कुल 48 टी-20 मैच खेल चुके हैं। इनमें उनके खाते में 48 विकेट हैं। गुरुवार को हैदराबाद में खेले गए मैच में पहले गेंदबाजी कर रही किंग्स इलेवन के लिए अंकित काफी लकी साबित हुए।

IPL11 Ankit Singh Rajput is luckey for Kings eleven punjab
अंकित सिंह राजपूत

धारदार गेंदबाजी करते हुए उन्होंने एक के बाद एक सनराइजर्स के पांच बल्लेबाज पवेलियन भेज दिए। इससे सनराइजर्स बड़ा स्कोर नहीं खड़ा कर सकी। हालांकि, फ्लॉप बल्लेबाजी के चलते किंग्स इलेवन पंजाब 132 रन का स्कोर भी नहीं हासिल कर पाई और 13 रन से यह मुकाबला गंवा बैठी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
IPL11 Ankit Singh Rajput is luckey for Kings eleven punjab
अंकित सिंह राजपूत
अंकित को मिले हैं वेंकटेश और बिशेल से टिप्स
कानपुर युवा तेज गेंदबाज अंकित को टीम इंडिया के पूर्व तेज गेंदबाज वेंकटेश प्रसाद और ऑस्ट्रेलिया के पूर्व सीमर एंडी बिशेल से टिप्स मिले हैं। वेंकटेश दो साल उत्तर प्रदेश के बॉलिंग कोच रहे हैं। इसके अलावा अंकित जब 2013 और 2014 में चेन्नई सुपरकिंग्स का हिस्सा थे, उस दौरान बिशेल इस टीम से बतौर गेंदबाजी प्रशिक्षक जुड़े थे। अंकित ने 2016 सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में भी शानदार प्रदर्शन किया था। वह तीसरे सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज बने थे। उन्होंने 14.21 की औसत से 14 विकेट लिए थे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed