{"_id":"5ccc38d2bdec220752494a3c","slug":"before-marriage-with-his-student-iit-engineer-gives-talaq-to-first-wife","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पहली पत्नी को तीन तलाक दे आईआईटी इंजीनियर ने किया था छात्रा से निकाह फिर कत्ल के बाद की खुदखुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहली पत्नी को तीन तलाक दे आईआईटी इंजीनियर ने किया था छात्रा से निकाह फिर कत्ल के बाद की खुदखुशी
Sat, 04 May 2019 02:27 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sat, 04 May 2019 02:27 AM IST
विज्ञापन
शहवान अपनी दूसरी पत्नी नमरा के साथ एवं समराना (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दूसरी पत्नी नमरा की हत्या कर आत्महत्या करने वाले कोचिंग संचालक मोहम्मद शहवान ने पहली पत्नी समराना को तीन तलाक दिया था। दरअसल जब से नमरा और शहवान के बीच प्रेम प्रसंग शुरू हुआ, तभी से समराना से विवाद होने लगा था।
शहवान की मौत के बाद बदहवास पहली पत्नी समराना
- फोटो : अमर उजाला
इसी चक्कर में शहवान ने समराना को तीन तलाक दे दिया था। तभी उसे पता चला कि तीन तलाक को सुप्रीम कोर्ट ने खत्म कर दिया है। इसके बाद वह कोर्ट गया और तलाक देने की कानूनी प्रक्रिया अपनाई। तीन तलाक कानून खत्म होने से समराना को भी अपने हक की लड़ाई लड़ने का मौका मिल गया।
मृतक कोचिंग संचालक मोहम्मद शहवान (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
समराना ने बताया कि 2018 मई में उन्हें नमरा के रिश्ते के बारे में पता चला था। तब वाे शहवान के साथ नागेश्वर अपार्टमेंट में ही रहती थीं। शहवान के पास नमरा का बार-बार फोन आता था। कई बार नमरा के बारे में पूछा तो शहवान स्टूडेंट होने का हवाला देकर बात टाल देता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
शहवान के साथ नमरा (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद उन्होंने शहवान के मोबाइल पर व्हाट्सएप चैट और नमरा के साथ फोटो देखी। उसके भाई ने भी शहवान और नमरा को घूमते देख लिया था। समराना की मानें तो आखिरी बार जब इस बात पर झगड़ा हुआ तो 23 सितंबर 2018 को शहवान ने उसे तीन तलाक दे दिया था। हालांकि एक महीने पहले 22 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट ने तीन तलाक खत्म कर दिया था।
विज्ञापन
नमरा और शहवान हत्याकांड (फाइल फोटो)
इसके चलते शहवान तलाक के लिए कोर्ट पहुंचा था। तीन तलाक देने के चार दिन बाद ही 27 सितंबर को शहवान ने नमरा के साथ निकाह कर लिया था। समराना के मुताबिक यह सब पूरी योजना के तहत किया गया था। समराना का आरोप है कि साजिश में शहवान के भाई भी भी शामिल हैं। वे भी निकाह में शामिल हुए थे।