{"_id":"5c617c30bdec224b7a554f15","slug":"beer-worth-33-lakh-rupees-buried-in-pit","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जाम छलकाने वाले ये देख हैरान हो गए, 33 लाख रुपये की बियर गड्ढे में...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाम छलकाने वाले ये देख हैरान हो गए, 33 लाख रुपये की बियर गड्ढे में...
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Tue, 12 Feb 2019 06:05 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
गढ्ढे में उड़ेल दी 33 लाख रुपये की बियर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
यूपी के हरदोई जिले में बियर को एक बड़े गड्ढे में उड़ेला जा रहा था। बोतलों की संख्या इतनी थी जो किसी के भी होश उड़ा दे। इतनी बड़ी मात्रा में बियर को गड्ढे में जाता देख तमाशबीनों की भीड़ भी लग गई। लोग आपस में तरह-तरह की बातें कर रहे थे।
आगे की स्लाइड में- 33 लाख रुपये कीमत की बियर गढ्ढे में उड़ेल दी गई
2 of 5
गढ्ढे में उड़ेल दी 33 लाख रुपये की बियर
- फोटो : अमर उजाला
आमतौर पर कांच की बोतल में आने वाली बियर को छह माह के लिए उपयोगी माना जाता है, जबकि केन में आने वाली बियर को एक वर्ष तक इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके बाद इसे एक्सपाइरी मानते हुए इसका इस्तेमाल न करने का नियम है।
3 of 5
गढ्ढे में उड़ेल दी 33 लाख रुपये की बियर
- फोटो : अमर उजाला
आबकारी विभाग की ओर से लाइसेंसी दुकानों को बियर आवंटित की जाती है। दुकानों से बियर की बिक्री न होने पर इन्हें एक स्थान पर एकत्र कर लिया जाता है। बाद में शासन स्तर से निर्देश मिलने पर इसे नष्ट कराया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
गढ्ढे में उड़ेल दी 33 लाख रुपये की बियर
- फोटो : अमर उजाला
जनपद में वित्तीय वर्ष 2016-17 और 2017-18 के दौरान एक्सपाइरी डेट की बियर को नष्ट कराने के लिए शासन ने आबकारी उपायुक्त जयनेंद्र उपाध्याय, एसडीएम सदर ओपी गुप्ता और जिला आबकारी अधिकारी मनोज गौतम की टीम गठित की थी।
विज्ञापन
5 of 5
गड्ढे में उड़ेल दी 33 लाख रुपये की बियर
- फोटो : अमर उजाला
राजस्व और आबकारी विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी में लगभग 33 लाख रुपये कीमत की बियर गड्ढे में उड़ेल दी गई। भारी मात्रा में बियर को नष्ट होता देख, तमाशबीनों की भीड़ भी लग गई। जिला आबकारी अधिकारी ने बताया कि यह सामान्य प्रक्रिया है और शासन के निर्देश पर कार्रवाई की जाती है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।