फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जयमाल की रस्म में जूता-लात, दुल्हन के साथ दूल्हे की इस करतूत से टूट गया रिश्ता

Thu, 24 Jan 2019 07:18 AM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 24 Jan 2019 07:18 AM IST
विज्ञापन
beating in wedding during jaymala in jalaun
डेमो - फोटो : अमर उजाला

यूपी के औरैया जिले में तहसील माधौगढ़ के वोहरा गांव निवासी व्यक्ति की बेटी की शादी कानपुर में तय हुई थी। बारात धूमधाम से गांव पहुंची। द्वारचार के बाद जयमाल का कार्यक्रम चल रहा था। तभी दूल्हे को माला देने को लेकर वधू पक्ष की महिलाओं और युवतियों ने नेग मांगा। इस पर दूल्हे के भाई विमल से कहासुनी हो गई।

beating in wedding during jaymala in jalaun
डेमो - फोटो : अमर उजाला
महिलाओं से कहासुनी देख वधू पक्ष के युवक भी वर पक्ष से उलझ गए। लड़की वालों का आरोप है कि शराब के नशे में धुत दूल्हे ने स्टेज पर ही दुल्हन के साथ भी धक्का-मुक्की शुरू कर दी। इस पर मामला और बढ़ गया। देखते ही देखते स्टेज के पास ही मामला हाथापाई और फिर कुर्सियां तक चलने पर आ गया।
beating in wedding during jaymala in jalaun
डेमो - फोटो : अमर उजाला
दोनों ओर से पथराव भी शुरू हो गया। बवाल की सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई लेकिन तब तक दूल्हा और कई बाराती मौके से निकल चुके थे। मारपीट और पथराव में लड़की पक्ष के चार लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
beating in wedding during jaymala in jalaun
डेमो
इनमें बब्लू, मिथलेश, पप्पू, शिवम और लड़के पक्ष से नीरज शामिल हैं। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद दोनों पक्षों को लेकर थाने आ गई। वधू का कहना है कि जिन लड़के वालों ने उसके घर वालों के साथ मारपीट अभद्रता की उसे वहां शादी भी नहीं करनी है।
विज्ञापन
beating in wedding during jaymala in jalaun
डेमो
थाने में मौजूद दूल्हे के पिता पर लड़की वालों ने दहेज मांगने का आरोप भी लगाया। कोतवाल रामसहाय का कहना है कि काफी देर चली पंचायत के बाद दोनों पक्ष समझौते पर राजी हो गए हैं। लिहाजा लिखापढ़ी नहीं की गई है। बारात कानपुर के रामादेवी से आई थी। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed