{"_id":"5a4e2fe34f1c1b41198b4d5f","slug":"bandit-queen-phoolan-devi-mother-angry-on-british-professor","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ब्रिटिश प्रोफेसर पर फूटा 'बैंडिट क्वीन' की मां का गुस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्रिटिश प्रोफेसर पर फूटा 'बैंडिट क्वीन' की मां का गुस्सा
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Thu, 04 Jan 2018 07:23 PM IST
विज्ञापन
फूलन देवी की पुरानी फोटो, ब्रिटिश प्रोफेसर, फूलन की मां
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'बैंडिट क्वीन' फूलन देवी पर शोध कर रहे भारतीय मूल के ब्रिटिश प्रोफेसर पर फूलन की मां का गुस्सा फूट पड़ा। नाराज होकर मुला ने प्रोफेेसर को खरी खोटी सुनानी शुरू कर दी। गांव वालों के समझाने पर मुला का गुस्सा शांत हुआ।
कोतवाली में अपनी रिसर्च बुक के साथ अपना परिचय देते ब्रिटिश प्रोफेसर
फिल्म बैंडिट क्वीन से प्रभावित होकर पूर्व दस्यु सुंदरी व सांसद रहीं फूलन देवी पर शोध कर रहे भारतीय मूल के ब्रिटिश प्रोफेसर मुकुल लाल मंगलवार को फूलन की मां से मिलने उनके गांव बुंदेलखंड में स्थित कालपी शेखपुर गुढ़ा पहुंचे तो फूलन का जिक्र होते ही उनकी मां मुला देवी का पारा चढ़ गया। फिर किसी बात पर नाराज होकर मुला ने प्रोफेेसर को खरी खोटी सुनानी शुरू कर दी।
फूलन देवी का परिवार
गांव वालों के समझाने पर मुला देवी शांत हुई और फिर फूलन की बहन रामकली ने प्रोफेसर से बात की और उन्हें फूलन के बीहड़ से लेकर संसद तक पहुंचने की कहानी बताई। इसके बाद प्रोफेसर ने फूलन के परिवार को आर्थिक सहायता भी दी। हालांकि चर्चा प्रोफेसर को दौड़ाने की भी रही लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
फूलन देवी की मां और उसके घरवाले
मंगलवार की दोपहर ब्रिटिश प्रोफेसर मुकुल लाल आगरा के गाइड मुकुल सब्बरवाल के साथ कालपी आए। उन्होंने पुलिस को बताया कि वह इंग्लैंड के सफक प्रांत से आए हैं और यूनिवर्सिटी आफ इंस्टागिलियर में गणित के प्रोफेसर हैं । उन्होंने पुलिस को वीजा आदि वैध कागजात भी दिखाए और कहा कि वह फूलन देवी के जीवन पर शोध कर रहे हैं और इस संदर्भ में फूलन की मां मुला देवी से मिलना चाहते हैं।
विज्ञापन
फूलन देवी की पुरानी फोटो
इस पर उन्हें पुलिस सुरक्षा में फूलन के गांव शेखपुर गुढ़ा भेज दिया गया। गांव में फूलन के घर पहुंचते ही जैसे ही प्रोफेसर ने फूलन की मां मुला देवी से फूलन के बारे में जिक्र किया तो फूलन की मां किसी बात पर उग्र हो गई और प्रोफेसर पर बरस पड़ी। बड़ी मुश्किल से पुलिस ने उन्हें बचाया। विदेशी नागरिक को देखने के लिए बड़ी संख्या में गांव में लोग एकत्रित हुए।