यूपीः 11 आचार्यों के मंत्रोच्चार के साथ अटल अस्थि विसर्जन, इन जगहों से निकलेगी यात्रा
बैठक में यात्रा रूट पर पड़ने वाले प्रत्येक भाजपा मंडल क्षेत्र के निर्धारित स्थल पर जिले के दो मंडल प्रभारियों को व्यवस्था दुरुस्त रखने की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई। पायलटिंग करने वाले अटल सैनिकों के अलावा सभी कार्यकर्ता रैली में चार पहिया वाहन से चलेंगे। बैठक में कहा गया कि व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त रखा जाए जिससे कोई भी व्यक्ति अपने राजनेता के अस्थि कलश को नमन करने और पुष्पांजलि देने से वंचित न रह जाए। बैठक में सुनील बजाज, अभिषेक कुमार, जगदीश तिवारी, आकाश शुक्ल, वीरेश त्रिपाठी, रंजीत भदौरिया, केके तिवारी, रमाशंकर अग्रहरि, श्यामू तिवारी आदि मौजूद थे।
आज यहां रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन, इधर से निकलने से बचे
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थि कलश यात्रा शुक्रवार को कानपुर शहर आ रही है। यात्रा के मद्देनजर कई जगह पर ट्रैफिक डायवर्जन रहेगा। यह डायवर्जन सुबह 11:00 से दोपहर 3:00 बजे तक लागू रहेगा। अगर बहुत जरूरी न होने तो डायवर्जन वाले रास्तों पर जाने से बचेें वरना जाम में फंस सकते हैं।
जाजमऊ गंगापुल : लखनऊ से उन्नाव होकर कानपुर जाने वाले वाहन बदरका मोड़ (अचलगंज) से कानपुर की तरफ नहीं जा सकेंगे। ये वाहन बदरका मोड़ से गंगा बैराज होकर गंतव्य को जा सकेंगे।