फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अरमान मलिक बोले कानपुर के लड्डू मुंबई तक मशहूर साथ लेकर जाऊंगा, क्यों कहा मेरा दिल नहीं टूटा

Sun, 06 Oct 2019 12:39 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 06 Oct 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
armaan malik talk about kanpur ke laddu
बॉलीवुड सिंगर अरमान मलिक - फोटो : अमर उजाला
रानू मंडल को हिमेश सर ने मौका दिया। मुझे इससे बेहद खुशी मिली। मेरा मानना है कि प्रतिभा का सम्मान होना चाहिए। पहली बार कानपुर आया हूं। यहां के लड्डुओं के बारे में बहुत सुना है। मौका मिला तो यहां से मीठी यादों के साथ लड्डू भी लेकर जाऊंगा।
armaan malik talk about kanpur ke laddu
बॉलीवुड सिंगर अरमान मलिक - फोटो : अमर उजाला
मशहूर बॉलीवुड गायक अरमान मलिक ने शनिवार को यह बातें अमर उजाला से खास बातचीत के दौरान कहीं। वह अमर उजाला और रामा यूनिवर्सिटी की ओर से प्रायोजित ब्रेकअप टूर के अंतर्गत प्रस्तुति के लिए शहर आए थे। अरमान ने कहा कि मेरे ब्रेकअप सांग को इतना अधिक रेस्पांस मिलने से बेहद खुशी हो रही है।

 
armaan malik talk about kanpur ke laddu
अरमान के सुरों पर झूमे लोग - फोटो : अमर उजाला
युवाओं को मेरी सलाह है कि ब्रेकअप होने पर उदास नहीं होना चाहिए। टूटे ख्वाब गाने में उसकी लोकेशन जान डाल देती है। इसे हमने आर्मीनिया नामक देश की खूबसूरत लोकेशन पर शूट किया है। आज के युवा प्यार, रिलेशन और ब्रेकअप जैसे गाने पसंद कर रहे हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
armaan malik talk about kanpur ke laddu
अरमान मलिक बॉलीवुड सिंगर - फोटो : अमर उजाला
मेरी आने वाली फिल्म मरजावां में मैं अपनी आवाज से बड़ा धमाका करने वाला हूं। इसी साल के अंत में मेरा एक और धमाकेदार वीडियो आने वाला है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि घर में मिले संगीतमय माहौल के कारण बचपन से गायन का शौक रहा।

 
विज्ञापन
armaan malik talk about kanpur ke laddu
अरमान मलिक - फोटो : अमर उजाला
9 साल की उम्र में जीटीवी के शो सारेगामापा में भाग लिया था। इसके बाद तारे जमीन पर और भूतनाथ जैसी हिट फिल्मों में गाने का मौका मिला। 18 साल की उम्र में जय हो फिल्म में गाने का मौका मिला।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed