फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मस्ती और उल्लास में डूबे आईआईटीयंस

Fri, 21 Oct 2016 01:58 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 21 Oct 2016 01:58 AM IST
विज्ञापन
antragni 2016 iit fest kanpur
अंतराग्नि 2016 में डांस करती नृत्यांगना संजना अाैर फाेटाे खींचती छात्रा - फोटो : रविन्दर सिंह भाटिया, अमर उजाला कानपुर
लाइटों की चकाचौंध और धुनों का जादू गुरुवार रात आईआईटीयंस के सिर चढ़कर बोला। मौका था आईआईटी कानपुर के शानदार फेस्टिवल ‘अंतराग्नि 2016’ के आगाज का। देशभर के 200 कॉलेजों से करीब 20 हजार से भी अधिक स्टूडेंट इस खास फेस्टिवल का हिस्सा बने। फेस्टिवल का शुभारंभ एक्टिंग डायरेक्टर प्रो. मुरलीधरन, डीन स्टूडेंट वेलफेयर प्रो.हरीश, ट्रिपल आईटी के पूर्व निदेशक प्रो.सोमनाथ विश्वास ने दीप प्रज्जवलित कर किया। उन्होंने इस फेस्टिवल के लिए स्टूडेंटों को शुभकामनाएं दीं।


 

क्लासिकल नाइट ने जीता दिल

antragni 2016 iit fest kanpur
अाईअाआईटी कानपुर में बैंड की धुन पर थिरकती छात्राएं - फोटो : रविन्दर सिंह भाटिया, अमर उजाला कानपुर
क्लासिकल नाइट ने जीता दिल
अंतराग्नि 2016 का सबसे पहला आयोजन ‘क्लासिकल नाइट’ का था, जहां देश के कई बेहतरीन कलाकारों ने अपनी खूबसूरत प्रस्तुतियों से हर किसी का दिल जीत लिया। मशहूर वीणा वादक ज्योति हेगड़े की धुन मंत्रमुग्ध कर देने वाली थी। उन्होंने रुद्र वीणा की मनमोहक प्रस्तुति दी। वहीं वायलिन वादन में अनुप्रिया देवताले की धुनों ने लोगों को झंकृत कर दिया।

 

पद्मश्री मधुप मुदगल ने भी सुरों का जादू बिखेरा

antragni 2016 iit fest kanpur
अंतराग्नि 2016 में थिरकते छात्र
​पद्मश्री मधुप मुदगल ने भी सुरों का जादू बिखेरा। उन्होंने शास्त्रीय संगीत के हर सुरों से आईआईटीयंस का परिचय कराया। ...कैसे आऊंगा विजयनगरी... गायन ने महफिल में समा बांध दिया। कानपुर की कथक नृत्यांगना संजना तिवारी ने भी खूब तालियां बटोरीं।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

यूरोपियन धुनों पर झूमे आईआईटीयंस

antragni 2016 iit fest kanpur
अंतराग्नि 2016 में बैंड ने मचाया धमाल
यूरोपियन धुनों पर झूमे आईआईटीयंस
क्लासिकल नाइट में इंडियन सुरों का जादू छाया तो दूसरी ओर यूरोपियन धुनों ने भी आईआईटीयंस को अपना दीवाना बना डाला। इसके लिए खास यूरोप का नामचीन म्यूजिक बैंड माइक कैंडीज आईआईटीयंस के बीच था। माइक कैंडीज ने स्माइली मास्क पहनकर अपनी रॉक धुनों से हर किसी को थिरकने पर मजबूर कर दिया।
विज्ञापन

देर रात तक छात्र-छात्राएं ग्राउंड पर आसमान के नीचे झूमते आए नजर

antragni 2016 iit fest kanpur
अंतराग्नि 2016 का जश्न
माइक कैंडीज के बर्निग, लव ऑन माय माइंड, क्रैकीन, स्ट्रीम ट्रेन, एक्टेंडेड मिक्स, बैक टू यू, समर ड्रीम जैसी कई धुनों ने छात्र-छात्राओं को मदहोश कर दिया। देर रात तक छात्र-छात्राएं ग्राउंड पर आसमान के नीचे झूमते नजर आए।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed