फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लोकसभा चुनाव 2019 के चौथे चरण की वोटिंग जारी, यहां होगी अमित शाह-प्रियंका गांधी की टक्कर

Mon, 29 Apr 2019 01:07 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
यूपी डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 29 Apr 2019 01:07 AM IST
विज्ञापन
amit shah vs priyanka gandhi in lok sabha elections 2019
अमित शाह एवं प्रियंका गांधी (फाइल फोटो)
लोकसभा चुनाव 2019 में चौथे चरण की वोटिंग 29 अप्रैल को यूपी की 13 सीटों पर होनी है जिसके लिए 27 अप्रैल की शाम से ही नेताओं के चुनाव प्रचार पर आयोग ने रोक लगा दी थी। ऐसे में अब चित्रकूट में पांचवें चरण में वोटिंग होगी जिसके लिए चुनावी जनसभाओं का दौर शुरू हो गया है।


 
amit shah vs priyanka gandhi in lok sabha elections 2019
प्रियंका गांधी - फोटो : अमर उजाला
भाजपा, कांग्रेस, सपा -बसपा गठबंधन के राष्ट्रीय स्तर के नेताओं की सभाएं शुरू हो गईं। सभाओं में स्थानीय समस्याओं की चर्चा न होकर राष्ट्रीय स्तर के मुद्दे उठाए जा रहे हैं जिससे जनता में नाराजगी देखी जा रही है।

 
amit shah vs priyanka gandhi in lok sabha elections 2019
अमित शाह - फोटो : सोशल मीडिया
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह व कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी से आम जनमानस को उम्मीद है कि क्षेत्र में किसान, रोजगार, मजदूरी, शिक्षा, स्वास्थ्य व पानी की समस्याओं पर बात कर इनका हल निकाला जाएगा। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
amit shah vs priyanka gandhi in lok sabha elections 2019
राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा - फोटो : Twitter Congress @INCIndia
जिले में पेयजल, सिंचाई, बेरोजगारी, दस्यु समस्या सहित कई अन्य समस्याएं हैं जिससे यहां के निवासी परेशान हैं। गरीबी के कारण कुपोषित बच्चे पैदा हो रहे हैं। स्वच्छ पानी न मिलने से बीमारी फैल रही हैं। रोजगार के साधन न मिलने से अधिकतर गांव के युवक पलायन कर गए हैं।

 
विज्ञापन
amit shah vs priyanka gandhi in lok sabha elections 2019
अखिलेश यादव और मायावती फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
सभाओं में ऐसे मुद्दे नहीं उठाएं जा रहे। 29 अप्रैल को एक बार फिर से भाजपा की सभा होने जा रही है जिसमें भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह सभा को संबोधित करेंगे। वहीं कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी भी 29 अप्रैल को सभा को संबोधित करेंगी। सपा व बसपा की भी बड़ी सभा होने जा रही है। यहां के मतदाता उम्मीद लगाएं हैं कि इस बार की सभाओं में स्थानीय मुद्दे भी छाएं रहेंगे और स्थानीय समस्याओं के समाधान की पहल होगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed