फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

#VoteKaro अमर उजाला महाअभियानः मतदान के लिए लोगों में दिखा जबरदस्त उत्साह

Mon, 15 Apr 2019 10:51 AM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 15 Apr 2019 10:51 AM IST
विज्ञापन
Amar Ujala Mahabhiyan for matdan sankalp diwas lok sabha election 2019
#VoteKaro अमर उजाला महाअभियान - फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला और कानपुर जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में आज मतदान संकल्प दिवस मनाया गया। इस अभियान में कानपुर और आसपास के जिलों में मतदान करने के लिए दो लाख से अधिक संकल्प पत्र भरवाए गए हैं। यहीं नहीं जगह-जगह रैली निकाल कर लोगों ने अबकी बार अवश्य करें मतदान की आवाज बुलंद की। 

Amar Ujala Mahabhiyan for matdan sankalp diwas lok sabha election 2019
#VoteKaro अमर उजाला महाअभियान - फोटो : अमर उजाला
लोकसभा चुनाव में अधिक से अधिक मतदान के लिए लोगों को जागरूक करने के लिए संकल्प दिवस मनाया गया। इसमें महिला सशक्तीकरण के लिए संकल्प का बिंदु भी समाहित है। अमर उजाला कानपुर यूनिट से जुड़े कानपुर, कानपुर देहात, बांदा, हमीरपुर, चित्रकूट, महोबा, जालौन, इटावा, औरैया, फर्रुखाबाद, हरदोई, कन्नौज, उन्नाव, फतेहपुर जिलों में एक साथ एक दिन संकल्प दिवस मनाया गया।

Amar Ujala Mahabhiyan for matdan sankalp diwas lok sabha election 2019
#VoteKaro अमर उजाला महाअभियान - फोटो : अमर उजाला
इस अभियान में लोगों का जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। सभी सरकारी और गैर सरकारी दफ्तरों, कॉलेज, सार्वजनिक स्थानों पर मतदाताओं से वोट जरूर डालने के शपथ पत्र भरवाए गए। जिला प्रशासन इस अभियान में अमर उजाला का सहयोगी है। हमीरपुर में मतदान संकल्प रैली निकाली गयी। जिसमें भारी संख्या में छात्र व अधिकारी मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Amar Ujala Mahabhiyan for matdan sankalp diwas lok sabha election 2019
#VoteKaro अमर उजाला महाअभियान - फोटो : अमर उजाला
वहीं चित्रकूट में अमर उजाला अपराजिता और मतदाता संकल्प दिवस पर जिले के सीआईसी व अन्य जगहों पर 10 हजार लोगों ने भागीजारी की। प्राथमिक स्कूलों में मतदाता जागरूकता रैली निकाली गयी साथ ही मतदान का संकल्प लिया। 
विज्ञापन
Amar Ujala Mahabhiyan for matdan sankalp diwas lok sabha election 2019
#VoteKaro अमर उजाला महाअभियान - फोटो : अमर उजाला
बांदा जिले में अमर उजाला मतदाता संकल्प दिवस पर समारोह का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी हीरा लाल ने रैली को संबोधित किया। उन्नाव में छात्रों ने मतदान जागरुकता रैली निकाली। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed