भाभी जी घर पर हैं टीवी सीरियल में बेराेजगार विभूति नारायण मिश्र का किरदार अदा करने वाले अासिफ शेख काे कानपुर खूब भाया। यहां की बदनाम कुल्फी अाैर मिठाई ने उनका दिल जीत लिया। बाेलाे एक बार पूरा कानपुर घूमने की तमन्ना है।
'हम लोग' टीवी सीरियल से अपना करियर शुरू करने वाले दिल्ली के आसिफ शेख को बड़ी पहचान विभूति नारायण मिश्रा के रूप में मिली है। वे मानते हैं कि कॉमेडी करने के लिए ज्यादा एनर्जी की जरूरत होती है। भाभी जी घर पर हैं सीरियल के राइटर मनोज संतोषी अलीगढ़ के रहने वाले हैं, वही हमें स्क्रिप्ट लिखकर देते हैं।
आसिफ ने कहा कि, ‘कानपुर पहली बार आया हूं लेकिन यहां की भाषा और टोन पर पकड़ बनाना मुश्किल नहीं था। फेसबुक और ट्विटर पर इस शहर के लोग मैसेज भेजकर बताते हैं कि किन शब्दों के इस्तेमाल से हमारा एपिसोड और भी ज्यादा पॉपुलर होगा।
हम उन शब्दों को तुरंत अपनी कहानियों में जोड़ लेते हैं। कानपुर की बदनाम कुल्फी और मिठाई खाने के बाद विभूति नारायण मिश्रा बाेलाे यह ताे काफी टेस्टी है। उन्हाेंने कहा कि एक बार पूरा कानपुर घूमने की तमन्ना है।