फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Dacoity in Kanpur: बदमाशों को पता था घर में नहीं कोई मर्द, रेकी करने के बाद दिया वारदात को अंजाम

Sun, 18 Dec 2022 11:08 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 18 Dec 2022 11:08 AM IST
विज्ञापन
14 lakh robbery from mobile businessmans house in Kanpur
Dacoity in Kanpur - फोटो : अमर उजाला

कानपुर के केशवपुरम में मोबाइल कारोबारी के यहां पड़ी डकैती पूरी रैकी के बाद बड़े ही शातिर ढंग से डाली गई। बदमाशों को पता था कि घर में कोई मर्द नहीं है। कारोबारी कमलेश शाम सात बजे दोबारा जब दुकान गए, तभी बदमाश मौका पाकर अंदर घुसे और वारदात को अंजाम दिया।



उन्हें पता था कि घर में केवल बच्चे और महिला है। ऐसे में आशंका है कि कई दिन से रैकी की जा रही थी। किसी करीबी का भी हाथ हो सकता है। मूलरूप से बस्ती निवासी कारोबारी कमलेश का काकादेव और कल्याणपुर में बाबा कम्यूनिकेशन के नाम से मोबाइल की दुकान है।

शनिवार शाम को वह बच्चों के साथ बहार बैडमिंटन खेल रहे थे। पत्नी के बाजार से आने के बाद कल्याणपुर स्थित दुकान चले गए थे। इसके बाद बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। वहीं, डाका डालने वाले बदमाशों के जाने के बाद पत्नी पुष्पा ने करीब पौने नौ बजे खुद को जैसे तैसे बंधन मुक्त किया। इसके बाद दूसरे कमरे में बंधक बने बच्चों को खोला।

14 lakh robbery from mobile businessmans house in Kanpur
Dacoity in Kanpur - फोटो : अमर उजाला

साथ ही, कैंची की मदद से खिड़की का कांच तोड़कर आवाज लगाई। घर के बाहर खेल रहे पड़ोसी का बच्चा पुष्पा की आवाज सुनकर बाहर से गेट खोलकर अंदर पहुंचा और उसने पड़ोसियों को जानकार दी। पॉश इलाके में डकैती की सूचना पर मोहल्ले में हड़कंप मच गया।

14 lakh robbery from mobile businessmans house in Kanpur
Dacoity in Kanpur - फोटो : अमर उजाला

बहुत शोर मचा रही, मुंह पर टेप मार दो
पुष्पा ने बताया कि बदमाश उनकी सास के भी जेवर उठा ले गए। जब वह शोर मचा रही थी तो एक बदमाश ने कहा था कि मुंह पर टेप मार दो। दूसरे बदमाश ने कहा हम किसी को मारेंगे नहीं। बस जेवर और रुपये दे दो। तीसरा बदमाश बाल पकड़कर घसीटते हुए बगल के कमरे में ले गया। जाते वक्त सभी दरवाजे बाहर से बंद कर गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
14 lakh robbery from mobile businessmans house in Kanpur
Dacoity in Kanpur - फोटो : अमर उजाला

मेन गेट खुला होने के चलते दबे पांव घर में घुसे बदमाश
कारोबारी ने बताया कि बच्चे मेन गेट का बेलन लगाना भूल गए थे। इसका फायदा उठाकर बदमाश घर में चोरी से घुस गए। इसकी भनक पत्नी और बच्चों को नहीं लगी। बदमाश नकदी और जेवर के साथ पत्नी के कान का बाला और अंगूठी भी लूट ले गए।

विज्ञापन
14 lakh robbery from mobile businessmans house in Kanpur
Dacoity in Kanpur - फोटो : अमर उजाला

अलमारी समझ फ्रीज को खोला
बदमाश हॉल में रखे फ्रीज को अलमारी समझ बैठे थे। उन्होंने सबसे पहले फ्रीज को खोल दिया। इसके बाद पुष्पा को सभी कमरों में लेकर अलमारी खंगाली।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed