फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी: कार्यकर्ता ने सपा के रंग में छपवाया शादी कार्ड, अखिलेश की तस्वीर के साथ लिखवाई पार्टी की उपलब्धियां

Sun, 14 Nov 2021 09:27 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 14 Nov 2021 09:27 PM IST
विज्ञापन
Wedding card printed in color of samajwadi party along with photo of Akhilesh Yadav in jaunpur UP
सपा के रंग में छपवाया शादी कार्ड - फोटो : अमर उजाला

अब तक आपने एक से बढ़कर एक शादी के कार्ड देखें होंगे। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, स्वच्छता अभियान और ऐसे ही कई संदेश लिखे शादी कार्ड अब पुराने हो चुके। यूपी के जौनपुर में एक व्यक्ति ने अपनी बेटी की शादी का कार्ड ही समाजवादी पार्टी को समर्पित कर दिया है। कार्ड में शादी के विवरण के साथ ही सपा सरकार की उपलब्धियों को भी तस्वीर के साथ स्थान दिया गया है।



सोशल मीडिया में यह कार्ड वायरल हो रहा है। इसकी हर ओर चर्चा है। बहरहाल शादी एक दिसंबर को है और कार्ड बांटना शुरू हो गया है।  जौनपुर जिले के महराजगंज विकासखंड के मीरापुर केवल निवासी अशोक कुमार यादव की बेटी की शादी एक दिसंबर को होनी है।

अशोक कुमार ने शादी के कार्ड पर पूर्व सीएम अखिलेश यादव की फोटो के साथ पूर्व विधायक बदलापुर ओमप्रकाश दुबे और सपा नेता व पूर्व प्रधान रामजतन यादव की तस्वीर भी छपवाई है। कार्ड पर काम बोलता है टैग लाइन से सपा की उपलब्धियां भी फोटो सहित छपी हैं। 

Wedding card printed in color of samajwadi party along with photo of Akhilesh Yadav in jaunpur UP
सोशल मीडिया में यह कार्ड वायरल - फोटो : अमर उजाला
शादी के कार्ड पर जनेश्वर पार्क, मेदांता हॉस्पिटल, हाईकोर्ट बिल्डिंग,100 नंबर डायल पुलिस वाहन, गोमती रिवर फ्रंट, आईटी विश्वविद्यालय, आगरा एक्सप्रेस-वे, बस अड्डे, स्टेडियम की तस्वीर है। 
Wedding card printed in color of samajwadi party along with photo of Akhilesh Yadav in jaunpur UP
सोशल मीडिया में यह कार्ड वायरल - फोटो : अमर उजाला
सपाजन कार्ड को अपने कर्मठ कार्यकर्ता की पहचान बता रहे हैं। अशोक कुमार यादव के बेटे करुणेश यादव ने बताया कि वह समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता हैं। इसलिए ऐसा कार्ड तैयार करवाया है।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Wedding card printed in color of samajwadi party along with photo of Akhilesh Yadav in jaunpur UP
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
विधानसभा चुनाव से पहले जौनपुर में शादी के कार्ड पर समाजवादी पार्टी की उपलब्धियों की तस्वीर और नेताओं की फोटो मानो सियासी शादी का संकेत देती नजर आती है। 
विज्ञापन
Wedding card printed in color of samajwadi party along with photo of Akhilesh Yadav in jaunpur UP
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala
माना जा रहा है कि पार्टी कार्यकर्ता ने सपा के वरिष्ठ नेताओं का ध्यान अपनी ओर खींचने के लिए ही इस तरह शादी का कार्ड छपवा कर वितरित किया है।
पढ़ेंः शिव के आंगन में आज विराजेंगी मां अन्नपूर्णा, काशी विश्वनाथ धाम में सीएम करेंगे प्रतिमा की अगवानी
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed