फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ब्लॉक प्रमुख चुनावः जौनपुर में पूर्व सांसद धनंजय सिंह का दबदबा, चर्चा- छह सीटों पर चहेतों को लड़ा रहे चुनाव

Sat, 10 Jul 2021 01:47 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 10 Jul 2021 01:47 PM IST
सार

लखनऊ सीजेएम कोर्ट से भगोड़ा घोषित पूर्व सांसद धनंजय सिंह का प्रभाव ब्लॉक प्रमुख चुनाव में भी देखा जा रहा है। जौनपुर जिले के बक्शा ब्लॉक में जहां निर्दल प्रत्याशी की जीत का श्रेय उन्हें दिया जा रहा है। 

विज्ञापन
up block chief election 2021 former MP bahubali Dhananjay Singh Dominance in jaunpur for block pramukh chunav on these favorite seats
पूर्व सांसद और बाहुबली धनंजय सिंह - फोटो : सोशल मीडिया।

लखनऊ सीजेएम कोर्ट से भगोड़ा घोषित पूर्व सांसद धनंजय सिंह का प्रभाव ब्लॉक प्रमुख चुनाव में भी देखा जा रहा है। जौनपुर जिले के बक्शा ब्लॉक में जहां निर्दल प्रत्याशी की जीत का श्रेय उन्हें दिया जा रहा है, वहीं आधा दर्जन सीटों पर उनके चहेतों के चुनाव मैदान में होने की चर्चा है।  



बक्शा में बेलापार गांव निवासी मनोज यादव के सामने सत्ताधारी दल से अधिकृत प्रत्याशी निवर्तमान ब्लॉक प्रमुख सजल सिंह और सपा की प्रत्याशी विद्या दुबे को मैदान छोड़ने के पीछे भी धनंजय सिंह का ही प्रभाव माना जा रहा है।  38 वर्षीय मनोज यादव बीडीसी सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हुए थे। वर्ष 2010 में हुए ब्लॉक प्रमुख चुनाव में भी धनंजय के प्रयास से ही मनोज की भाभी सुनीता यादव यहां से ब्लॉक प्रमुख चुनी गईं थीं।

मनोज के भाई महेंद्र यादव बक्शा के वार्ड 25 से जिला पंचायत सदस्य हैं और जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में वह नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीकला धनंजय सिंह के प्रस्तावक भी रहे। चर्चाओं पर गौर करें तो रामपुर, सिकरारा, महराजगंज, सिरकोनी, मुंगराबादशाहपुर सहित कुछ और ब्लॉकों में उनके चहेते चुनाव मैदान में ताल ठोंक रहे हैं। जिनकी जीत सुनिश्चित करने के लिए उनके समर्थक लगे हुए हैं।

up block chief election 2021 former MP bahubali Dhananjay Singh Dominance in jaunpur for block pramukh chunav on these favorite seats
Dhananjay Singh - फोटो : सोशल मीडिया।
बक्शा ब्लॉक पर भाजपा के घोषित उम्मीदवार पूर्व ब्लॉक प्रमुख सजल सिंह ने पर्चा ही दाखिल नहीं किया। जिसके कारण पूर्व सांसद धनंजय सिंह के करीबी माने जाने वाले निर्दलीय मनोज यादव निर्विरोध निर्वाचित हुए। बक्शा ब्लॉक से निर्दल प्रत्याशी मनोज यादव, रामनगर से भाजपा की तारा देवी, केराकत से भाजपा की सरोजा देवी, डोभी से भाजपा की विद्या देवी और बरसठी से भाजपा की अनीता शुक्ला का निर्विरोध निर्वाचित होना तय हो गया है। इनके खिलाफ किसी ने नामांकन नहीं किया है।
up block chief election 2021 former MP bahubali Dhananjay Singh Dominance in jaunpur for block pramukh chunav on these favorite seats
धनंजय सिंह की वायरल तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया।
बक्शा ब्लॉक के निवर्तमान प्रमुख सजल सिंह ने नामांकन न करने का कारण बताया है। सोशल मीडिया पर कयासबाजियों के बीच उनका वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह भाजपा के बड़े नेताओं का साथ न मिलने का आरोप लगाते दिख रहे हैं। साथ ही कहा कि वह 11 बजे तक नामांकन करने के लिए तैयार थे, लेकिन, भाजपा के किसी बड़े नेता का साथ न मिलने के कारण वापस लौट गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
up block chief election 2021 former MP bahubali Dhananjay Singh Dominance in jaunpur for block pramukh chunav on these favorite seats
धनंजय सिंह की वायरल तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया।
सजल सिंह का दावा है कि मनोज यादव के समर्थन में पूर्व सांसद धनंजय सिंह और एमएलसी बृजेश सिंह प्रिंसू आदि का खुला समर्थन था। इसी दौरान मुझे पता चला कि मेरे संपर्क में आए 12 बीडीसी सदस्य भी गायब हो गए, जिसे लेकर मैं एक-दो दिन तक सो नहीं पाया था। ऐसे में मैंने नामांकन न करने का फैसला किया। 
विज्ञापन
up block chief election 2021 former MP bahubali Dhananjay Singh Dominance in jaunpur for block pramukh chunav on these favorite seats
ब्लॉक प्रमुख चुनाव 2021 - फोटो : अमर उजाला
वहीं, भाजपा जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह का कहना है कि उनका आरोप निराधार है। नामांकन के लिए जिलामंत्री और पूर्व जिलाध्यक्ष सुशील उपाध्याय वहां मौजूद थे। जब वह नहीं आए तो वे वापस चले गए। पूरी स्थिति से प्रदेश नेतृत्व को अवगत करा दिया गया है। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed