फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जौनपुर में मकान गिरने से 5 की मौत: तस्वीरें बयां कर रही हैं कितना दर्दनाक था हादसा, हर तरफ तबाही का मंजर

Fri, 22 Oct 2021 03:37 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 22 Oct 2021 03:37 PM IST
विज्ञापन
jaunpur news five peopel killed due to house collapse pictures are telling how painful accident
जौनपुर में ढहा तीन मंजिला मकान - फोटो : अमर उजाला
यूपी के जौनपुर शहर के मोहल्ला रोजा अर्जन में गुरुवार देर रात ऐसी दर्दनाक घटना घटी जिसे पूरा शहर कभी नहीं भूलेगा। तीन मंजिला मकान गिरने से पांच लोगों की मौत के बाद से पूरा मोहल्ला सिहर उठा है। आधी रात को हादसे में हुई मौतों के निशान ढह गए मकान की दीवारों पर दिख रहे हैं।  शुक्रवार सुबह जब लोग मौके पर पहुंचे तो घटनास्थल का मंजर देख कांप उठे। मलबे में तब्दील मकान की हालत देख लोगों का कलेजा दहल उठा।

जौनपुर शहर कोतवाली क्षेत्र के बड़ी मस्जिद के पीछे मोहल्ला रोजा अर्जन में गुरुवार रात करीब 11 बजे मिट्टी और ईंट से बना करीब 70 साल पुराना जर्जर तीन मंजिला मकान ढह गया। परिवार के 11 लोग मलबे में दब गए। पांच लोगों की मौत हो गई और छह घायल हो गए। मृतकों में एक पड़ोसी भी शामिल है। शुक्रवार सुबह 11 बजे तक प्रशासन ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। घटना के बाद जुटे मोहल्ले के लोगों की मेहनत के कारण छह लोगों को बचाकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आगे की स्लाइड्स में देखें...
jaunpur news five peopel killed due to house collapse pictures are telling how painful accident
जौनपुर में ढहा तीन मंजिला मकान - फोटो : अमर उजाला

हादसे का मंजर यह था कि आसपास के लोगों की नींद मकान गिरने के बाद घायलों की चीख-पुकार और कराहने की आवाज से टूटी। मलबे के बीच से दबे लोगों के चीखने की आवाजें आ रही थीं। अंदर दबे लोग मदद मांग रहे थे। आसपास के लोग मदद करने पहुंचे, लेकिन कुछ नहीं कर सके। कुछ देर बाद चीखें शांत हो गईं। आखिर में उनके शव ही बाहर निकले।

jaunpur news five peopel killed due to house collapse pictures are telling how painful accident
जौनपुर में ढहा तीन मंजिला मकान - फोटो : अमर उजाला

इस दर्दनाक हादसे में मरने वालों में एक ही परिवार के चार लोग शामिल हैं। जिनमें दो बच्चे भी  हैं। देर रात हुए इस हादसे के बाद से मोहल्ले में मातम पसरा हुआ है। मकान का मलबा बिखरा पड़ा हुआ है। गृहस्थी का सारा सामान मलबे में दब गया है। घटनास्थल पर हर तरफ तबाही का मंजर दिख रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
jaunpur news five peopel killed due to house collapse pictures are telling how painful accident
जौनपुर में ढहा तीन मंजिला मकान - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के शोक संतृप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। साथ ही इस हादसे में घायल लोगों का समुचित उपचार कराने तथा प्रभावित लोगों को हर संभव मदद और राहत प्रदान करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
jaunpur news five peopel killed due to house collapse pictures are telling how painful accident
जौनपुर में ढहा तीन मंजिला मकान - फोटो : अमर उजाला

रोजा अर्जन  मोहल्ले के सभी लोग घायलों के जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं। पड़ोसियों के मुताबिक मकान कच्ची दीवार पर खड़ा हुआ था। उसके ऊपर दो मंजिला पक्का मकान बना था। काफी पुराना होने के कारण जर्जर स्थिति में था।  पड़ोसियों के मुताबिक परिवार की आर्थिक स्थिति काफी खराब थी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed