फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रेम कहानी का खौफनाक अंत: प्रेमिका ने पीछे से पकड़ा और दोस्त ने गमछे से दबाया गला, युवती ने अपने प्रेमी...

Sat, 08 Jan 2022 03:03 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 08 Jan 2022 03:03 PM IST
विज्ञापन
friend and girlfriend killed ex lover friend strangled both of them planned together in jaunpur
पुलिस की गिरफ्त में दोनों आरोपी। - फोटो : अमर उजाला

जौनपुर जिले के जफराबाद थाना क्षेत्र के समोपुर कला गांव में हुई बाइक मैकेनिक दीपक यादव हत्या का पुलिस ने शुक्रवार को पर्दाफाश कर दिया। थानाध्यक्ष योगेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मृतक जिस लड़की से प्यार करता था, वो उसके दोस्त से भी प्यार करने लगी थी। जिसकी भनक लगने पर दीपक दोस्त से मिलने पर पाबंदी लग रहा था। साथ ही उसे अपने साथ मुंबई चलने का दबाव बना रहा था, लेकिन, वो उसके दोस्त से दूर नहीं जाना चाह रही थी, जिसके चलते दोनों ने प्लानिंग के तहत मिलकर मंगलवार की रात बुलाकर उसकी हत्या कर दी थी। इसके बाद उसके शव को घर से 500 मीटर दूर एक चिलबिल के पेड़ के नीचे रख दिया था।

friend and girlfriend killed ex lover friend strangled both of them planned together in jaunpur

पुलिस के अनुसार, जफराबाद थाना सम्मोपुर कला गांव निवासी मुन्ना लाल यादव का बेटा दीपक यादव(22) गांव के ही एक इंद्रजीत के साथ एक दुकान पर बाइक मैकेनिक था। दोनों में दोस्ती भी थी। दीपक गांव की ही युवती से करीब दो साल से प्यार करता था। उसने युवती को एक मोबाइल भी दिया था। वह समय-समय पर मोबाइल का सिमकार्ड भी बदल देता था, ताकि वह किसी और से बात नहीं कर पाए।

friend and girlfriend killed ex lover friend strangled both of them planned together in jaunpur
दीपक - फोटो : अमर उजाला

दोनों के प्रेम कहानी की जानकारी दीपक के दोस्त व युवती के पड़ोसी इंद्रजीत को भी थी, जो युवती को धीरे-धीरे चाहने लगा था, बाद में वह भी इंद्रजीत को चाहने लगी। युवती ने चोरी-छिपे दोनों दोस्तों को अपने प्रेम जाल में फंसा लिया। इसकी भनक दीपक को दो माह पहले लग गई, जिस पर उसने अपनी प्रेमिका को इंद्रजीत के नजदीक न जाने की सलाह दी थी। साथ ही बार-बार मुंबई भाग चलने की बात करता था, लेकिन, वह तैयार नहीं थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
friend and girlfriend killed ex lover friend strangled both of them planned together in jaunpur

इस पर वह आत्महत्या करने तक की धमकी देता था। जिसे लेकर युवती तनाव में रहने लगी थी, उसने पूरी कहानी इंद्रजीत से बताई और यह भी कहा कि वह उसे दूर करना चाहता है। इस पर इंद्रजीत ने युवती को पाने के लिए उसके साथ मिलकर प्लानिंग के तहत फोन कर मंगलवार की रात दीपक को बुला लिया, जिसके बाद युवती ने दीपक को पीछे से पकड़ लिया, जबकि इंद्रजीत ने उसका गमछे से गला दबा दिया।

थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों ने मामले को आत्महत्या का रूप देने की भी कोशिश की थी। लेकिन, मृतक के परिजनों के शक, खोजी कुत्ते के सुराग और कॉल डिटेल्स खंगाले जाने के बाद संदेह के दायरे में आ गए और तीन दिन लगातार पूछताछ में सच सामने ला दिया। पुलिस ने मृतक की मां गुलाबी देवी की तहरीर पर उसके मित्र इंद्रजीत तथा प्रेमिका पर हत्या का मुकदमा दर्ज  न्यायालय भेज दिया।

विज्ञापन
friend and girlfriend killed ex lover friend strangled both of them planned together in jaunpur

पहले इंद्रजीत ने सुनाई थी ये कहानी
संदेह होने पर पुलिस ने दोनों को घटना के ही दिन हिरासत में ले लिया था। पुलिस के मुताबिक पूछताछ के दौरान इंद्रजीत निषाद ने पहले कहा था कि उसका दोस्त दीपक अपनी प्रेमिका से मिलने मंगलवार की रात को गया था। उसके बाद उसकी प्रेमिका प्रीति यादव ने फोन करके उसे अपने पास बुलाया और कहने लगी दीपक उससे मुंबई भाग चलने की जिद कर रहा है। उसने जब भागने से इनकार कर दिया तब आत्महत्या करने की धमकी देते हुए नदी की तरफ गया है। यह सुनकर हम दोनों नदी के पास गए। जहां एक पेड़ के पास उसकी लाश थी। यह देख दोनों भाग आए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed