{"_id":"67f8ff68f55ac6caea007cb1","slug":"mayawati-niece-files-dowry-harassment-case-on-husband-and-in-laws-in-hapur-2025-04-11","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'तेरी बुआ के पास बहुत पैसा, 50 लाख ला': मायावती की भतीजी पर ससुराल में जुल्म, पति नपुंसक; जेठ से संबंध का दबाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'तेरी बुआ के पास बहुत पैसा, 50 लाख ला': मायावती की भतीजी पर ससुराल में जुल्म, पति नपुंसक; जेठ से संबंध का दबाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हापुड़
Published by: विकास कुमार
Updated Fri, 11 Apr 2025 06:16 PM IST
सार
पीड़िता ने एफआईआर में पति, ससुर व जेठ पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उसने कहा है कि शादी से पूर्व ही पति बॉडी बनाने के चक्कर में स्टेरायड के इंजेक्शन लगाता था, इस कारण वह नपुंसक हो गया।
विज्ञापन
1 of 4
मायावती की भतीजी और आरोपी पति
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
Mayawati Niece Files Dowry Harassment Case: उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में बहुजन समाज पार्टी की मुखिया और पूर्व मुख्यमंत्री मायावती की भतीजी अपने ही ससुराल में अत्याचार का शिकार हुई है। भतीजी ने ससुराल वालों और अपने पति पर बहुत ही गंभीर आरोप लगाया है। लड़की का आरोप है कि उसके ससुराल वाले में 50 लाख रुपये और इंदिरापुरम में फ्लैट की मांग कर रहे थे। इतना ही नहीं एफआईआर में भतीजी ने लिखा है कि शादी से पहले पति बॉडी बनाने के चक्कर में स्टेरायड के इंजेक्शन लगाता था, इस कारण वह नपुंसक हो गया। जिसके बाद से वह उससे अलग रहने लगा। बच्चा पैदा करने के लिए ससुराल पक्ष के लोगों ने जेठ से शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाया।
2 of 4
पीड़िता की सास-ससुर पुष्पा देवी और श्रीपाल सिंह
- फोटो : अमर उजाला
सात लोगों पर एफआईआर
मायावती की भतीजी ने सास हापुड़ नगर पालिकाध्यक्ष पुष्पा देवी, ससुर श्रीपाल सिंह समेत सात लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया है। घटना के बाद बसपा जिलाध्यक्ष डॉ. एके कर्दम ने बसपा सुप्रीमो के आदेश के बाद पुष्पा देवी, श्रीपाल व पुत्र विशाल को बसपा से निष्कासित कर दिया। यह घटना राजनीतिक क्षेत्र में भी चर्चाओं का विषय बनी हुई है। दरअसल, पुष्पा देवी बसपा के टिकट पर चुनाव लड़ी थीं। उनके पति श्रीपाल आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियां करने में लगे हुए थे।
3 of 4
पीड़िता की सास पुष्पा देवी और पति
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस से नहीं मिली मदद तो पीड़िता पहुंची कोर्ट
पीड़िता का आरोप है कि 17 मार्च की घटना के बाद वह परिजनों के साथ कोतवाली गई थी। लेकिन, पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने से इनकार कर दिया। 21 मार्च 2025 को उसने एसपी से शिकायत की। लेकिन इसके बाद भी कार्रवाई नहीं हुई। न्याय के लिए उसने न्यायालय की शरण ली। सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर सभी नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
पीड़िता का पति और सास-ससुर
- फोटो : अमर उजाला
'बहुत पैसा है, 50 लाख और एक फ्लैट का इंतजाम करो'
पीड़िता ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि नौ नवंबर 2023 को उसका विवाह बैंक कॉलोनी निकट रामलीला ग्राउंड निवासी पुष्पा देवी के पुत्र विशाल के साथ हुआ था। आरोप है कि शादी के बाद से ही पीड़िता के पति विशाल, ससुर श्रीपाल सिंह, सास पुष्पा देवी, जेठ भूपेंद्र उर्फ मोनू, जेठानी निशा, ननद शिवनी, मौसा ससुर अखिलेश एक साथ मिलकर दहेज में गाजियाबाद के इंदिरापुरम में एक फ्लैट और 50 लाख रुपये की मांग करने लगे। आरोप है कि आरोपी उसकी बुआ मायावती बहुजन समाज पार्टी की कर्ताधर्ता होने के नाते उसे धमकाते थे। आरोपियों का कहना था कि तुम्हारे पास बहुत पैसा है। तुम एक फ्लैट व 50 लाख रुपये की व्यवस्था कर दो। लेकिन उसके द्वारा विरोध करने पर आरोपी उसकी पिटाई करने लगे। आरोपी धमकी देते थे कि इस संबंध में किसी से शिकायत की तो झूठे केस लगवा दिए जाएंगे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।