लगातार पांच बार गोरखपुर के सांसद रह चुके योगी आदित्यनाथ जब उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री बने थे तो पूरे सोशल मीडिया में एक नारे की धूम हो गई थी, देश में मोदी, यूपी में योगी। इसके पीछे की वजह हम आपको बताते हैं। हकीकत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और योगी आदित्यनाथ में कई समानताएं हैं। आगे की स्लाइड में जानते हैं इन समानताओं के बारे में...
2 of 7
pm modi yogi adityanath
- फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और योगी आदित्यनाथ दोनों ही बेहद कम सोते हैं। पीएम मोदी जहां पांच से छह घंटे की नींद लेते हैं वहीं योगी आदित्यनाथ तीन से चार घंटे ही सोते हैं। मोदी जब प्रधानमंत्री बने थे उन्होंने बराक ओबामा के कम सोने के रिकार्ड को तोड़ा था। अब कम सोने के मामले में योगी, पीएम मोदी से आगे निकल गए हैं।
3 of 7
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
- फोटो : amar ujala
प्रधानमंत्री मोदी और योगी आदित्यनाथ दोनों ही अपनी दिनचर्या को लेकर बहुत सख्त हैं। योगी आदित्यनाथ सुबह तीन बजे उठ जाते हैं और स्नान ध्यान के बाद सुबह पांच बजे विशेष पूजा करते हैं। पांच से छह बजे तक मंदिर परिसर में भ्रमण। छह से आठ बजे तक स्वाध्याय। साढ़े आठ से नौ बजे तक गोरक्षपीठ से जुड़ी संस्थाओं के काम, नौ से 10 बजे तक सादा अल्पाहार लेते हैं।
4 of 7
पीएम मोदी
- फोटो : Twitter
वहीं प्रधानमंत्री मोदी के काम का शेड्यूल भी कुछ इसी तरह का है। प्रधानमंत्री सुबह पांच बजे उठ जाते हैं और इंटरनेट पर खबरें और पीएमओ के ट्वीट पढ़ते हैं। साथ इस पर आए लोगों के रिएक्शन को पढ़ना उनकी दिनचर्या में शामिल हैं। इसके बाद प्रधानमंत्री योग करते हैं और अल्पहार लेकर पीएमओ चले जाते हैं।
5 of 7
सीएम आदित्यनाथ ने पीएम मोदी से की मुलाकात
- फोटो : ANI
पीएम मोदी और आदित्यनाथ दोनों ही वास्तविक 'योगी' हैं। प्रधानमंत्री मोदी और आदित्यनाथ दोनों ही योगियों की तरह जीवन व्यतीत करते हैं। दोनों का अपना कोई परिवार नहीं है। पीएम मोदी अक्सर जनसभाओं में कहते हैं कि मेरा कोई परिवार नहीं है, इसलिए परिवारवाद से ऊपर हूं।