{"_id":"5df7a95f8ebc3e881043973d","slug":"rape-and-molestation-accused-survive-police-man-department-take-big-action","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दुष्कर्म-छेड़छाड़ के मामले में 'सजा' की बजाय कराया समझौता, नपा यूपी का पुलिसवाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
दुष्कर्म-छेड़छाड़ के मामले में 'सजा' की बजाय कराया समझौता, नपा यूपी का पुलिसवाला
Thu, 19 Dec 2019 10:34 AM IST
विजय जैन
डिजिटल न्यूज डेस्क, खड्डा(कुशीनगर)
डिजिटल न्यूज डेस्क, खड्डा(कुशीनगर)
Published by: विजय जैन
Updated Thu, 19 Dec 2019 10:34 AM IST
विज्ञापन
woman crime
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निर्भया कांड के बाद एक और तो दुष्कर्म के आरोपियों को जल्द से जल्द सजा दिलाने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने की मांग चल रही है, वहीं दूसरी और यूपी का एक पुलिसवाला दुष्कर्म के आरोपी को कड़ी सजा देने की बजाय समझौते ही सलाह दे रहा था।
मामले का संज्ञान लेते हुए एसपी ने एसओ को निलंबित करने का आदेश दे दिया। मामला, कुशीनगर जिले के हनुमानगंज थाना क्षेत्र का है, यहां एक किशोरी से दुष्कर्म व एक बालिका के साथ दुष्कर्म के प्रयास के मामले में कार्रवाई की बजाय सुलह समझौता का मौका देना हनुमानगंज एसओ को भारी पड़ गया। दोनों मामलों में केस भी दर्ज हो गया है।

ऑडियो टेप हो गया था वायरल
हनुमानगंज थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति ने 23 नवंबर को तहरीर देकर गांव के ही एक युवक पर पुत्री को अगवा कर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए कार्रवाई के लिए तहरीर दी थी पर पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। इस बीच पंचों ने पीड़िता के पिता पर दबाव बनाकर मामले में समझौता करा दिया। इससे जुड़ा एक ऑडियो टेप वायरल हो गया।
इसी थाना क्षेत्र में सात दिसंबर को भी छह साल की बालिका के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया गया था। बालिका के पिता ने तहरीर दी लेकिन इस मामले में भी केस दर्ज नहीं हुआ और इस प्रकरण में भी पीड़ित पक्ष को समझौता के लिए मजबूर किया गया।
इन दोनों प्रकरणों की खबर ‘अमर उजाला’ ने सोमवार के अंक में प्रथम पृष्ठ पर ‘पुलिस ने नहीं की कार्रवाई तो पंचों ने करा दिया समझौता’ शीर्षक से प्रकाशित किया था। खबर का संज्ञान लेते हुए एसपी विनोद कुमार मिश्र ने जांच कराई।

दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
मामला सही पाए जाने पर एक प्रकरण में आरोपी युवक कैलाश के खिलाफ दुष्कर्म व पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराया। आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया।
देर शाम दूसरे प्रकरण में भी बालिका के पिता की तहरीर पर आरोपी नितेश बीन के खिलाफ छेड़खानी की धारा में केस दर्ज करते हुए गिरफ्तारी की गई। देर शाम एसपी ने एसओ हनुमानगंज विनय कुमार को भी निलंबित करने का आदेश दे दिया।
नोडल अधिकारी ने दर्ज किया बयान
हनुमानगंज थाना क्षेत्र की जिस किशोरी के साथ गांव के युवक ने बीते 21 नवम्बर को दुष्कर्म किया था, उससे मामले की जानकारी के लिए सोमवार को महिला सुरक्षा के लिए डीएम द्वारा नामित की गई नोडल अधिकारी रश्मि मिश्रा पीड़िता के घर पहुंचीं व उसका बयान दर्ज किया।
नोडल अफसर ने पीड़ित पक्ष को न्याय का भरोसा दिलाते हुए पूरे प्रकरण की जानकारी अफसरों को देने की बात कही। इसके अलावा एसआई महेंद्र चौधरी भी पीड़िता के घर पहुंचे और केस दर्ज होने की जानकारी देते हुए बयान दर्ज किया और चिकित्सीय परीक्षण आदि की कार्रवाई शुरू कराई।