फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   A young man from Toiba died after being hit by a vehicle while on duty.

Ambala News: ड्यूटी पर जा रहे टाैबा के युवक की वाहन की टक्कर से माैत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
A young man from Toiba died after being hit by a vehicle while on duty.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

साहा। मिठापुर-समलेहड़ी मार्ग पर मंगलवार सुबह सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई। अज्ञात वाहन ने युवक को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और मौके पर ही दम तोड़ दिया। मृतक टौबा गांव निवासी सुमित है।
परिजनों के अनुसार, सुमित मंगलवार सुबह रोज की तरह ड्यूटी के लिए निकले थे। वह साहा के पास स्थित स्मृति हुंडई शोरूम में कार्यरत थे। रास्ते में मिठापुर और समलेहड़ी के बीच तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें चपेट में ले लिया। हादसे के बाद वाहन चालक फरार हो गया।
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही साहा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया। पुलिस ने नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो बच्चों के सिर से उठा पिता का साया : सुमित अपने परिवार का भरण-पोषण करने वाले मुख्य सदस्य थे। उनके अचानक चले जाने से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनके परिवार में रोती-बिलखती पत्नी के अलावा दो छोटे बच्चे हैं, जिनके सिर से पिता का साया उठ गया है। जांच अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि परिजनों की शिकायत के आधार पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि टक्कर मारने वाले वाहन और उसके चालक की शिनाख्त की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed