फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: ऑनर किलिंग की ये कहानी जानकर हो जाएंगे हैरान, पहले पिता ने बेटी को दफनाया फिर उसके प्रेमी के सिर में मार दी गोली

Wed, 24 Feb 2021 10:15 AM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 24 Feb 2021 10:15 AM IST
विज्ञापन
father murder his daughter and lovers policeman honour killing in ghazipur
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में सोमवार को हुई पुलिसकर्मी की मौत के मामले में पुलिस ने एक खुलासा किया है। जिसमें उसकी हत्या प्रेम-प्रसंग में की गई थी। सोमवार को पुलिसकर्मी घायल अवस्था में मिला था, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया था। वहां उसकी मौत हो गई। पुलिसकर्मी अमेठी जिले के थाने में तैनात था। दो साल पहले उसने अपने पड़ोस के गांव की ही युवती से कोर्ट मैरेज की थी। सोमवार की सुबह युवती के परिजनों ने पुलिसकर्मी को फोनकर घर पर बुलाया था। इसके बाद दोनों की गोली मार दी। जिसमे युवती की मौके पर ही मौत हो गई और उसके शव को घर के पास खेत में दफन कर दिया। जबकि पुलिसकर्मी को घायला अवस्था में रामपुर गांव के सिवान में छोड़कर चले गए थे। पुलिस टीम ने मृतक पुलिसकर्मी के स्मार्ट फोन से छानबीन के बाद  खेत में दफन किए गए युवती के शव को भी बरामद कर लिया। साथ ही हत्यारोपी पिता को हिरासत में लेकर छानबीन शुरू कर दी। देखें अगली स्लाइड्स...।

father murder his daughter and lovers policeman honour killing in ghazipur
घर के बाहर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला

पुलिस के अनुसार, गाजीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र के बभनौली गांव निवासी पुलिसकर्मी अजय यादव की अमेठी के गौरीगंज थाने पर तैनाती थी। अजय का अपने गांव के पड़ोस के ही गांव की युवती से कई वर्षों से प्रेम-संबंध चल रहा था। दोनों ने वर्ष 2018 में कोर्ट मैरिज कर ली थी।

father murder his daughter and lovers policeman honour killing in ghazipur
मौके पर पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

सोमवार की सुबह में साढ़े तीन बजे युवती के मोबाइल नंबर से अजय यादव को फोन करके पुलिस कर्मी को बुलाया गया था। फोन खुद लड़की ने किया था। पुलिसकर्मी अजय यादव युवती के घर पहुंचा। इसके बाद हत्यारे पिता राजेश सिंह ने घर वालों की मदद से पहले अपनी पुत्री को गोली मार कर मौत के घाट उतार दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
father murder his daughter and lovers policeman honour killing in ghazipur

फिर अजय यादव की कनपटी पर एक गोली दाग दी। गोली आरपार हो गई। घायल अजय को अंधेरे में ही लगभग दो किलोमीटर दूर ले जाकर रामपुर गांव के सामने फेंक आए।

विज्ञापन
father murder his daughter and lovers policeman honour killing in ghazipur

एसपी सिटी गोपीनाथ सोनी ने बताया कि पुलिसकर्मी एवं युवती ने दो साल पहले कोर्ट मैरिज कर ली थी। सुबह में पिता ने युवती के फोन से पुलिसकर्मी को घर बुलाया। इसके बाद हत्यारोपी पिता ने पहले पुत्री को गोली मारकर हत्या करके शव ठिकाने लगा दिया। इसके बाद अजय को कनपटी में गोली मारकर रामपुर गांव के सामने फेंक दिया था। आरोपी को पकड़कर छानबीन की जारी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed