फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अखिलेश यादव ने दी कार्यकर्ताओं को चेतावनी, बोले गुटबाजी करने वाला बड़े से बड़ा नेता सपा में नहीं रह पाएगा

Tue, 26 Jan 2021 01:49 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Tue, 26 Jan 2021 01:49 AM IST
विज्ञापन
Akhilesh Yadav warns the workers, if any leader do Factionalism will not be able to live in SP
कार्यकर्ता सम्मेलन में अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala
फर्रुखाबाद में कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण शिविर में आए राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पार्टी में गुटबाजी पर सख्त दिखे। मंच से स्पष्ट कहा, गुटबाजी नहीं बूथों तक काम करें, वर्ना पार्टी से बाहर कर दिए जाओगे। गुटबाजी करने वाला बड़े से बड़ा नेता सपा में नहीं रह पाएगा। फर्रुखाबाद और कन्नौज जिलों के कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण शिविर में पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव गुटबाजी पर नाखुश दिखे।


 
Akhilesh Yadav warns the workers, if any leader do Factionalism will not be able to live in SP
अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala
उन्होंने कहा कि ऐसे चुनाव नहीं जीत पाएंगे। गुटबाजी करने वाले नेता संभल जाएं, इस प्रशिक्षण शिविर के बाद गुटबाजी की सूचना मिली तो पार्टी से बाहर कर दिया जाएगा। गुटबाजी करने वाला कितना भी बड़ा नेता क्यों न हो, उसे पार्टी से बाहर जाना ही होगा। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि अब घर बैठकर काम चलने वाला नहीं है। बूथ स्तर पर जाना ही पड़ेगा।

 
Akhilesh Yadav warns the workers, if any leader do Factionalism will not be able to live in SP
कार्यकर्ता सम्मेलन में अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala
जिलों के जिम्मेदार ऐसे कार्यकर्ताओं को ही बूूथ की जिम्मेदारी सौंपें जो रोज शाम जिला कार्यालय पर पूरी रिपोर्ट दें। खानापूरी से काम नहीं चलेगा। अगर चुनाव जीतना है तो एकजुट होकर पूरी ताकत से काम करें। अखिलेश के संबोधन के दौरान कार्यकर्ता बंगले झांकते रहे। गुटबाजी में शामिल नेताओं के मुंह लटके दिखे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Akhilesh Yadav warns the workers, if any leader do Factionalism will not be able to live in SP
कार्यकर्ता सम्मेलन में अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala
जिलाध्यक्ष नदीम को दी विशेष तरजीह
अखिलेश यादव ने जिलाध्यक्ष नदीम अहमद फारुकी को विशेष तरजीह दी। सुबह से शाम तक नदीम राष्ट्रीय अध्यक्ष की गाड़ी में ही रहे। इस दौरान उन्हें चुनाव जीतने के टिप्स दिए। अखिलेश ने कहा कि नदीम अहमद पर झूठे मुकदमे दर्ज किए गए, अदालत से उन्हें राहत मिली। वह पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ता हैं।

 
विज्ञापन
Akhilesh Yadav warns the workers, if any leader do Factionalism will not be able to live in SP
अखिलेश यादव कार्यकर्ताओं के साथ - फोटो : amar ujala
छपाई उद्योग को बढ़ावा देने का आश्वासन
पूर्व मुख्यमंत्री अंगूरीबाग स्थित कपड़ा छपाई के बड़े कारोबारी नितिन साध के घर गए। उन्हें छपाई उद्योग को बढ़ावा देने में सहयोग का भरोसा दिया। साहबगंज चौराहे पर पार्टी नेता मसरूर अहमद, भोलेपुर में पूर्व सांसद मुन्नू बाबू, फूस बंगला में विवेक यादव के घर भी गए। बसपा नेता शिवप्रताप सिंह एडवोकेट उर्फ चीनू ने अखिलेश यादव के समक्ष सपा की सदस्यता ली। कई अन्य नेता भी सपा में शामिल हुए। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed