{"_id":"6071b6b98ebc3e8d1c768938","slug":"accident-in-etawah-11-killed-due-to-dcm-overturning-police-arrived-as-god-see-photos","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इटावा में हाहाकार: डीसीएम पलटने से 11 की मौत, चीखपुकार के बीच भगवान बनकर पहुंची पुलिस, देखें तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इटावा में हाहाकार: डीसीएम पलटने से 11 की मौत, चीखपुकार के बीच भगवान बनकर पहुंची पुलिस, देखें तस्वीरें
Sat, 10 Apr 2021 08:01 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sat, 10 Apr 2021 08:01 PM IST
विज्ञापन
इटावा हादसा
- फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश के इटावा में बेटा होने की मन्नत पूरी होने पर झंडा चढ़ाने जा रहे श्रद्धालुओं से भरी डीसीएम असंतुलित होकर पलट गई। हादसे में 11 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना में 41 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हैं। ये सभी लोग पिनहाट-आगरा से इटावा स्थित लखना देवी मंदिर दर्शन करने के लिए आ रहे थे।
रस्सी के सहारे निकाले गए घायल
- फोटो : amar ujala
अचानक डीसीएम पलटने से लोगों में चीख पुकार मच गई। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने रस्सी की मदद से घायलों को डीसीएम से बाहर निकाला और आनन फानन में अस्पताल में पहुंंचाया। आगरा निवासी वीरेंद्र सिंह बघेल के घर पर छह माह पहले बेटे का जन्म हुआ था। बेटे के जन्म की खुशी में मन्नत पूरी होने पर वह परिवार व रिश्तेदारों के साथ लखना स्थित कालका मंदिर में झंडा चढ़ाने के लिए शनिवार को दोपहर 11 बजे बजे 60 से 70 लोगों को लेकर घर से डीसीएम में सवार होकर निकले थे।
पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को निकाला
- फोटो : amar ujala
इटावा में चकरनगर रोड पर उदी चौराहे से लगभग 10 किमी की दूरी पर अनियंत्रित होकर सडक किनारे 25 फीट गहरी खाई में गिर गयी। डीसीएम पलटने से कोहराम मच गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से सभी बाहर निकलवाया। हादसे में 11 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 41 लोग घायल बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
घटना के बाद मौके पर लगी भीड़
- फोटो : amar ujala
पुलिस ने सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया है। एसएसपी डॉ. ब्रजेश कुमार सिंह भी सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे। पुलिस ने रस्सी डालकर लोगों को खाई से निकलवाया और जिला अस्पताल इलाज के लिए भिजवाया गया है। एसएसपी डॉ. ब्रजेश कुमार सिंह ने बताया कि घटना में 11 लोगों की मौत हो गई है और 41 लोग घायल हैं।
विज्ञापन
घायलों को निकालते पुलिसकर्मी
- फोटो : amar ujala
यह सभी लोग लखना देवी मंदिर के दर्शन करने के लिए पिनहाट-आगरा से आ रहे थे। उन्होंने बताया कि अभी मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है। थोड़ी देर में पहचान हो जाएगी। सभी घायलों को पहले इलाज मुहैया कराया जा रहा है। घायलों का आरोप है कि उन्हें सामने से आ रहे किसी ट्रक ने टक्कर मारी। जिसके बाद डीसीएम अनियंत्रित होकर खाई मेें जा गिरी। वहीं प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि डीसीएम की रफ्तार तेज थी। ड्राइवर मोड़ पर गाड़ी को संभाल नहीं सका। जिससे असंतुलित होकर डीसीएम पलट गई और खाई में जा गिरी।