{"_id":"581df3c74f1c1b86174359bf","slug":"death-of-lovers-in-kanpur","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"‘बर्बाद-ए-मोहब्बत’ की सजा आखिर साथ ले गए ‘घनश्याम और प्रिया’, एक और प्रेम कहानी का दुखद अंत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
‘बर्बाद-ए-मोहब्बत’ की सजा आखिर साथ ले गए ‘घनश्याम और प्रिया’, एक और प्रेम कहानी का दुखद अंत
Sun, 06 Nov 2016 09:51 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sun, 06 Nov 2016 09:51 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
हत्या-आत्महत्या की गुत्थी में उलझी प्रेमी युगलों की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कानपुर के दो प्रेमी ‘बर्बाद-ए-मोहब्बत’ की सजा आखिर साथ ले गए। ‘घनश्याम और प्रिया’ की मौत के बाद आखिरकार एक और प्रेम कहानी का दुखद अंत हो गया। झींझक, भंसरा गांव के पास रिंद नदी के किनारे दोनों की लाशें शनिवार सुबह बुरी हालत में पड़ी मिलीं। प्रेमी घनश्याम का शव प्रिया के दुपट्टे से झूल रहा था। वहीं प्रेमिका की लाश कुछ ही दूरी पर खून से लथपथ हालत में पड़ी थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों बॉडी को कब्जे में लेकर कार्यवाही शुरू कर दी है। दोनों की मौत की गुत्थी हत्या और आत्महत्या के बीच झूल रही है।
पूरे गांव में छाया मातम
2 of 5
पूरा गांव शोक में डूबा
- फोटो : अमर उजाला
कानपुर रसूलाबाद थाना क्षेत्र के भवनपुर गांव निवासी प्रेमी युगल घनश्याम उर्फ छोटे (23) पुत्र स्व. रमेशचंद्र संखवार व प्रिया (19) पुत्री कनौजीलाल संखवार का शव भंसरा गांव के समीप रिंद नदी किनारे संदिग्ध हालातों में मिला। घनश्याम का शव फांसी के फंदे पर दुपट्टे से झूल रहा था। साथ ही कपड़ों में भी खून लगा हुआ था। वहीं प्रिया का शव चंद कदमों की दूरी पर पड़ा हुआ था। उसके मुंह से खून निकला हुआ था। दोनों की मौत के बाद पूरा गांव शोक में डूब गया।
घरवाले कह रहे दोनों ने की आत्महत्या
3 of 5
गांव वालों से पूछताछ करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
मरने वाले युवक की मां मुन्नीदेवी ने बताया कि घनश्याम शुक्रवार की शाम दिल्ली जाने को कहकर निकला था। लेकिन इसके बाद कोई पता नहीं चला। वहीं प्रिया की मां गौरमनी देवी ने बताया कि प्रिया खेत में निकौनी करने के लिए खुरपी लेकर निकली थी। जो मृतका के शव के पास ही पड़ी मिली। जानकारी पर डेरापुर क्षेत्राधिकारी माजिद अब्सार व थानाध्यक्ष संतोष कुमार वैश्य पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। प्रेमी युगल का शव मिलने से आसपास क्षेत्र के सनसनी फैल गई। जिसे जानकारी मिली, वह मौके की ओर भागता चला गया। सीओ ने बताया कि परिजन दोनों के सुसाइड करने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
ऐसी नफरत! अपनों के कंधे को तरसे प्रेमी युगल के शव
4 of 5
होमगार्ड पोस्टमार्टम हाउस लेकर पहुंचे दोनों की लाश
- फोटो : अमर उजाला
शनिवार को रिंद नदी किनारे दलित प्रेमी युगल के शव मिलने के बाद पुलिस ने कागजी कार्रवाई कर दोनो शवों को पोस्टमार्टम के लिए अकबरपुर भेजा। कागजों में कुछ कमी होने के चलते शवों का देर शाम तक पोस्टमार्टम नहीं हो सका। जबकि प्रेम-प्रसंग से खफा दोनों के परिजन पीएम हाउस नहीं पहुंचे। देर शाम दोनो शवों की इंट्री करा दी। ऐसे में दोनो प्रेमियों के शव अपनों का कंधा न मिलने से पोस्टमार्टम हाउस में लावारिस की तरह रखे रहे।
विज्ञापन
अधूरा रह गया शादी का सपना
5 of 5
पुलिस के सभी बड़े अधिकारी पहुंचे मामले की जांच करने
- फोटो : अमर उजाला
मृतक घनश्याम व प्रिया के बीच पिछले कई वर्षों से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। मृतक की मां मुन्नी देवी ने बताया कि चार भाईयों में मृतक घनयाम दूसरे नंबर का था और वह मजदूरी करता था। दो बहनों की शादी हो गई थी। बताया कि उसने पूर्व में प्रिया से शादी करने के बारे में कई बार कहा था। जो हसरत अधूरी रह गई। मृतक घनश्याम व प्रिया के बीच कई वर्षों से प्रेम संबंध होने के बावजूद परिजन शादी को तैयार नहीं थे। सीओ ने बताया कि परिजन दोनों के सुसाइड करने की बात कह रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं थानाध्यक्ष ने बताया कि कनौजीलाल ने तहरीर दी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।