फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

डोली से पहले उठी पिता की अर्थी: एक ओर बेटी के हो रहे थे हाथ पीले, दूसरी तरफ इंद्रपाल ने कर लिया खुदकुशी का फैसला

Sat, 09 Jul 2022 10:20 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, उसावां (बदायूं)
संवाद न्यूज एजेंसी, उसावां (बदायूं) Published by: आकाश दुबे Updated Sat, 09 Jul 2022 10:20 PM IST
विज्ञापन
Father commits suicide after Conflict in daughter s marriage in Usawan area of Badaun
बेटी की शादी में पत्नी से कहासुनी के बाद पिता ने दी जान - फोटो : अमर उजाला

बदायूं में उसावां थाना क्षेत्र के गांव बनबौसारी में शुक्रवार रात बेटी की शादी के दौरान 42 वर्षीय इंद्रपाल ने फंदे से लटककर जान दे दी। बताया जा है कि सुबह चार बजे बेटी के फेरों के बाद भात पहनाते समय उसका पत्नी से विवाद हुआ था। नाराज होकर इंद्रपाल घर से निकल गया और खेत में जाकर बबूल के पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।



गांव बनबौसारी निवासी इंद्रपाल की 20 वर्षीय बेटी श्यामा देवी की शुक्रवार रात शादी थी। उसकी बरात फर्रुखाबाद के शमसाबाद थाना क्षेत्र के गांव नौगवां से आई थी। शाम को दूल्हा आलोक पुत्र संतराम बरात लेकर पहुंचा। हंसी खुशी सभी रस्में निभाई गईं। बरात का खूब आदर सत्कार किया गया।

Father commits suicide after Conflict in daughter s marriage in Usawan area of Badaun
शादी वाले घर में पसरा मातम - फोटो : अमर उजाला

सुबह चार बजे श्यामा देवी और आलोक ने सात फेरे लिए। फेरों के बाद भात पहनाने की रस्म निभाई जानी थी। परिवार वालों के मुताबिक उस वक्त इंद्रपाल दूसरे काम में लगे थे। उन्हें मंडप पर बुलाया गया, तभी उनका पत्नी माला देवी से मामूली विवाद हो गया। इंद्रपाल मंडप में नहीं आया। वह घर से बाहर निकल गया। कुछ लोगों ने उसे रोका भी लेकिन वह निकल गया।

Father commits suicide after Conflict in daughter s marriage in Usawan area of Badaun
पिता की मौत के बाद घर में पसरा मातम - फोटो : अमर उजाला

इधर, भात की रस्म के बाद बेटी को विदा करने की तैयारियां शुरू कर दी गईं। शनिवार सुबह बेटी विदा होती इससे पहले खेतों की ओर गए लोगों ने इंद्रपाल के फंदे से लटककर आत्महत्या करने की सूचना दे दी। इससे खुशियों का माहौल मातम में बदल गया। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। ग्रामीणों के सहयोग से इंद्रपाल के शव को फंदे से उतारा गया। फिर दोपहर में उसका पोस्टमार्टम कराया गया। मामले में कोई तहरीर नहीं दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Father commits suicide after Conflict in daughter s marriage in Usawan area of Badaun
विलाप करतीं महिलाएं - फोटो : अमर उजाला

अंतिम संस्कार के बाद विदा हुई बेटी
शनिवार सुबह बेटी श्यामा देवी की विदा की तैयारियां चल रहीं थीं। अचानक इंद्रपाल की मौत की सूचना मिली। इससे परिवार में मातम छा गया। पिता की मौत की खबर सुनकर दुल्हन गश खाकर गिर पड़ी। दिनभर परिवार वाले गमगीन माहौल में रहे। शाम को इंद्रपाल के अंतिम संस्कार के बाद श्यामा देवी को विदा किया गया।

विज्ञापन
Father commits suicide after Conflict in daughter s marriage in Usawan area of Badaun
बेटी की विदाई से पहले पिता ने दी जान - फोटो : अमर उजाला

खेताबाड़ी करता था इंद्रपाल
इंद्रपाल खेतीबाड़ी करके अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहा था। उसके नाम पर पांच बीघा जमीन थी। कुछ कर्ज भी है। उसके छह बच्चे हैं, जिनमें बेटी अंजुना, नन्ही की शादी हो चुकी है। श्यामा तीसरे नंबर की बेटी है। उससे छोटी देवी और सुखदेवी है। बेटा सोमवीर अंजुना से छोटा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed