बिजनौर में राशन डीलर देवेंद्र हत्याकांड में पुलिस ने एक और पचास हजार के इनामी आरोपी को दबोच लिया है। हत्यारोपी को पनाह देने वाले एक युवक को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने पूछताछ के बाद पकड़े गए आरोपियों का चालान कर दिया। अभी दो आरोपी फरार चल रहे हैं, जिनकी तलाश की जा रही है।
शहर कोतवाली पुलिस ने गुरुवार को पचास हजार के इनामी वांछित आरोपी रामबहादुर पुत्र सुखनंदन निवासी स्वाहेड़ी को गिरफ्तार कर लिया। बरुकी के रहने वाले अंकुर को भी पकड़ा गया है। अंकुर पर हत्याकांड के वांछित आरोपी रामबहादुर को पनाह देने का आरोप है।
2 of 5
बिजनौर में राशन डीलर की हत्या का मामला।
- फोटो : amar ujala
बताया गया कि अंकुर के खेत पर बने नलकूप पर हत्या के बाद रामबहादुर छिपा रहा। बता दें कि गांव स्वाहेड़ी में सोमवार को रंजिश और मेहड़ा को लेकर राशन डीलर देवेंद्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
3 of 5
बिजनौर में राशन डीलर की हत्या का मामला।
- फोटो : amar ujala
वहीं देवेंद्र के बेटे मोहित और अतुल इस संघर्ष में घायल हुए। हत्या में रामबहादुर, पिंकू, विपुल, नवनीत और अहसास के खिलाफ नामजद रिपोर्ट हुई। पुलिस विपुल और पिंकू को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
4 of 5
बिजनौर में राशन डीलर की हत्या का मामला।
- फोटो : amar ujala
बताया गया कि पनाह देने वाले युवक समेत इस हत्याकांड में अब तक चार आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी हैं। पचास हजार का इनामी नवनीत और अहसास फरार चल रहे हैं।
5 of 5
bijnor news
- फोटो : amar ujala
बदायूं में तैनात सिपाही पर कसा जाएगा शिकंजा
हत्याकांड में शामिल रामबहादुर का एक बेटा पुलिस में आरक्षी है, जोकि इन दिनों बदायूं पुलिस लाइन में तैनात है। प्रभारी निरीक्षक राधेश्याम ने बताया कि आरोपी का आरक्षी बेटा परिवार के लोगों को भड़का रहा है। उन्हें पनाह और सलाह दे रहा है। जिसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।